Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The doors of the Kartikeya Swami Temple will close for 134 days on November 30.

Chamba News: 30 नवंबर को 134 दिन के लिए बंद होंगे कार्तिक स्वामी मंदिर के कपाट

Wed, 18 Nov 2026 10:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
The doors of the Kartikeya Swami Temple will close for 134 days on November 30.
कार्तिक स्वामी का मंदिर।संवाद
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के कुगती गांव से करीब साढ़े चार किलोमीटर दूर भुखार धार में स्थित भगवान शिव के ज्येष्ठ पुत्र कार्तिक स्वामी के प्राचीन मंदिर के कपाट 30 नवंबर को बंद कर दिए जाएंगे। आगामी 134 दिन के लिए यह कपाट बंद रहेंगे। उत्तर भारत में कैलाश पर्वत की छाया में स्थित इस पवित्र मंदिर में सदियों से चली आ रही देव परंपरा के अनुसार प्रतिवर्ष निर्धारित समय पर कपाट बंद किए जाते हैं। स्थानीय भाषा में इस परंपरा को ''''अंदरोल पड़ना'''' कहा जाता है।
विज्ञापन


मंदिर के समस्त पुजारियों की ओर से जारी सूचना के मुताबिक 30 नवंबर को मार्गशीर्ष प्रविष्टे 15 को दोपहर 12 बजे पूर्ण धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ मंदिर के कपाट बंद किए जाएंगे। इसके बाद श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन करने की अनुमति नहीं होगी। देव परंपरा के अनुसार कपाट बंद होने की अवधि में मंदिर पहुंचना निषेध रहेगा। करीब साढ़े चार माह तक कपाट बंद रहने के बाद कपाट 14 अप्रैल 2027 को संक्रांति के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ दोबारा खोले जाएंगे। मंदिर के पुजारी मचलू राम शर्मा ने समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे 30 नवंबर को कपाट बंद होने से पहले ही दर्शन कर लें। कपाट बंद होने के बाद मंदिर पहुंचकर देव परंपरा का उल्लंघन न करें। कार्तिक स्वामी मंदिर की यह प्राचीन परंपरा क्षेत्र की धार्मिक आस्था और देव संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed