फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The department will check the quality of cough syrup and injections.

Chamba News: कफ सिरप और इंजेक्शन की गुणवत्ता जांचेगा विभाग

Thu, 13 Nov 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 13 Nov 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
The department will check the quality of cough syrup and injections.
चंबा। दवाइयों की गुणवत्ता की जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कदम उठाए हैं। सभी उपमंडलों में दबिश देकर स्वास्थ्य विभाग की टीम दवा स्टोरों से दवाइयों के सैंपल ले रही हैं। इसी कड़ी में डलहौजी क्षेत्र से नौ दवाइयों के सैंपल भरे हैं। इसमें पांच कफ सिरप और चार इंजेक्शन शामिल हैं।
विज्ञापन

सैंपल लेने के बाद इन्हें कंडाघाट स्थित विभाग की प्रयोगशाला में भेजा गया है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद विभाग आगामी कार्रवाई को अंजाम देगा। हाल ही में चंबा में दो दवाइयों के सैंपल फेल हो चुके हैं। इसके चलते विभाग पूरी सतर्कता के साथ दवाइयों की गुणवत्ता जांच कर रहा है, ताकि मरीजों की सेहत पर किसी प्रकार का बुरा असर न पड़े।
विज्ञापन


उधर, दवा विक्रेताओं को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे दवाइयों के क्रय-विक्रय का पूरा रिकॉर्ड रखें। खांसी सिरप बेचते समय व्यक्ति का पूरा नाम और पता अपने पास दर्ज करें। डॉक्टर की पर्ची के बिना किसी को भी नशीली दवाई न बेचें। ग्राहक को दवाई का बिल अवश्य दें। इसकी अवहेलना करने वाले सात दवा स्टोरों पर विभाग ने कार्रवाई भी कर दी है। ऐसे में अब विभाग की टीमें जिले के 250 दवा स्टोरों में दबिश देकर दवाइयों का पूरा रिकॉर्ड जांच रही हैं। खामी मिलने पर सीधे संबंधित स्टोर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उधर, राज्य सहायक दवा नियंत्रक अनूप शर्मा ने बताया कि दवाइयों की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपलिंग प्रक्रिया अपनाई जा रही है। मरीजों के स्वास्थ्य को लेकर विभाग गंभीरता से कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed