{"_id":"66f6dd8aeaf6bb1c30011122","slug":"the-condition-of-kuthed-kandhwara-road-will-change-with-rs-261-crores-chamba-news-c-88-1-ssml1004-133977-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 2.61 करोड़ से बदलेगी कुठेड़-कंधवारा मार्ग की दशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 2.61 करोड़ से बदलेगी कुठेड़-कंधवारा मार्ग की दशा
विज्ञापन
विकास की बात
बदहाल हालत सुधारने की ग्रामीण करते रहे कई बार मांग
विभागीय अधिकारियों ने प्रस्ताव बना स्वीकृति को भेजा, मिली अनुमति
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। उपमंडल सलूणी के तहत आती कुठेड़ से कंधवारा मार्ग की दशा 2.61 करोड़ से सुधरेगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से ग्रामीणों की चिरलंबित मांग को पूरा करते हुए आखिरकार 12 किमी सड़क का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजा। विभाग ने अब स्वीकृति मिलने पर कार्य ठेकेदार को आवंटित करवा कर युद्धस्तर पर कार्य आरंभ करवा दिया है। इतना ही नहीं, पहले चरण में मार्ग पर तारकोल बिछने के बाद आगामी पांच साल तक मार्ग की देखरेख का जिम्मा संबंधित ठेकेदार का ही रहेगा। विभाग ने तारकोल बिछाने के कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश जारी किए हैं।गौरतलब है कि कुठेड़ से कंधवारा तक 12 किमी मार्ग पर लंबे समय से तारकोल न बिछी होने के कारण चालकों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मार्ग पर गड्ढे होने से चालकों को हिचकोले खाने पड़ रहे थे। खैर, अब मार्ग की दशा सुधारने के लिए विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत विभाग को मार्ग की दशा सुधारने के लिए 2 करोड़ 61 लाख का बजट स्वीकृत हो चुका है। इस बजट के जरिये विभाग ने बाकायदा कार्य संबंधी टेंडर आमंत्रित करवा कर ठेकेदार को सौंप दिया है। मार्ग की दशा बदलने से ग्राम पंचायत डियुर, पिछला डियुर, कंधवारा, भड़ेला, घ्रौण, गुलेल, धनेली, धुत्ता, कुठेड़, दलोई, मकलोई, सेरी, हयाण, पंडुलू, सैणी, कंधवारा आदि गांवों की पांच हजार की आबादी को सुविधा मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कुमुद उपाध्याय ने बताया कि 2.61 करोड़ रुपये से कुठेड़ से कंधवारा तक सड़क पर तारकोल बिछाई जाएगी। इस कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को लेकर ठेकेदार को निर्देश जारी किए गए हैं। कार्य होने के बाद पांच साल तक मार्ग की देखरेख का जिम्मा संबंधित ठेकेदार का रहेगा।