फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The chaos continued throughout the day, with slogans and traffic jams continuing, and additional police had to be called in.

Chamba News: नहीं थमा बवाल... दिनभर लगते रहे नारे, चक्का जाम, बुलानी पड़ी अतिरिक्त पुलिस

Thu, 13 Nov 2025 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 13 Nov 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
The chaos continued throughout the day, with slogans and traffic jams continuing, and additional police had to be called in.
चंबा सीटी चौकी के बाहर चक्का जाम कर प्रदर्शन वि​भिन्न संगठन।संवाद
चंबा। सुराड़ा मोहल्ले में युवकों पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में वीरवार को भी चंबा शहर में उबाल देखने को मिला। सुबह से ही पुलिस चौकी के बाहर भारी भीड़ एकत्रित हो गई और पूरे दिन नारेबाजी करते हुए सड़क पर चक्का जाम कर दिया। गुस्साई भीड़ एफआईआर की प्रति सौंपने और गिरफ्तार युवकों को उनके समक्ष लाने की मांग पर अड़ी रही। इससे शहर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई और प्रशासन को हालात काबू में लाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा...
विज्ञापन

सुबह 10:30 बजे जुट गई भीड़
शहर के सुराड़ा मोहल्ला में युवकों पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में वीरवार को भी चंबा में तनावपूर्ण माहौल रहा। सुबह 10:30 बजे शहर के बीचोंबीच स्थित पुलिस चौकी के बाहर सड़क पर लोग एकत्रित होना आरंभ हो गए हैं। लोगों की भीड़ धीरे-धीरे बढ़ने लगी। इस दौरान मामले को लेकर पुलिस विभाग ने क्या कार्रवाई की, उसे जानने की लोग मांग करने लगे।
विज्ञापन

पूर्वाह्न 11:30 बजे पुलिस की बात पर भड़के लोग, किया चक्का जाम
पूर्वाह्न 11:30 बजे पुलिस विभाग द्वारा दो गुटों के बीच में हुई मारपीट के मामले में पांच आरोपी युवकों को पकड़ने और अन्य को भी शिकायत के आधार पर पकड़ने की बात कही गई। इस दौरान लोग युवकों के खिलाफ धारा 307 (जान से मारने का प्रयास) के तहत मामला दर्ज करने की मांग पर अड़ गए और पुलिस चौकी के बाहर सड़क पर चक्का जाम कर दिया और नारे लगाने शुरू कर दिए। इस दौरान सड़क जाम हो जाने से देखते ही देखते मुख्य चौक और मिलेनियम गेट की तरफ से वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 12:00 अतिरिक्त पुलिस जवान पहुंचे
उबाल बढ़ता देख और पुलिस जवान पुलिस चौकी में पहुंचना आरंभ हो गए हैं। इस दौरान सड़क पर गुस्साई भीड़ ने एंबुलेंस को छोड़कर किसी भी वाहन को आने-जाने नहीं दिया। चक्का जाम होने से पूरी तरह से पटरी से उतरी यातायात व्यवस्था को देखते हुए यातायात पुलिस जवानों की टुकड़ी मिलेनियम गेट के समीप से ही वाहनों को वापस भेजने में जुट गई। उधर, गुस्साई भीड़ शांत होने का नाम नहीं ले रही हैं।
घायल युवक भी पहुंचा, कहा- पहले बाइक से टक्कर मारी, फिर हमला किया और इष्टदेव को गालियां निकालीं
दोपहर 12:00 के बाद हाथ में पट्टी बंधे हमले में घायल हुआ युवक पुलिस चौकी के बाहर पहुंचा। उसने बताया कि बुधवार शाम के समय 25 से 30 विशेष समुदाय के युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक और कार में सुराड़ा में पहुंचे और उसे बिना कारण ही बाइक से टक्कर मारी उसके बाद तेज धार हथियार से उस पर हमला कर दिया। उसने हाथ से उनके वार को रोक लिया, अन्यथा उसकी गर्दन पर ये हमला होना था। इसके बाद विशेष समुदाय के लोगों ने चामुंडा मंदिर में पहुंच कर भी इष्टदेव को गालियां निकालीं।

व्यापारी भी पहुंचे, पुलिस से संतोषजनक जवाब न मिलने पर लगे नारे
दोपहर 12:15 के करीब शहर के प्रबुधजन, व्यापार मंडल प्रधान समेत अन्य लोग पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस अधिकारी से मामले की तफ्तीश को लेकर जानने में जुट गए। इस दौरान संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्होंने पुलिस विभाग के खिलाफ जमकर नारे लगाए। उधर, भीड़ पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाने, एफआईआर की प्रति उन्हें सौंपने और पकड़े गए युवकों को उनके समक्ष लाने की मांग पर अड़े रहे और शाम तक प्रदर्शन जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed