फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The central government is giving 58 percent and the state government is giving 45 percent dearness allowance.

Chamba News: केंद्र 58, प्रदेश सरकार दे रही 45 प्रतिशत महंगाई भत्ता

Sun, 09 Nov 2025 06:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 09 Nov 2025 06:33 AM IST
विज्ञापन
The central government is giving 58 percent and the state government is giving 45 percent dearness allowance.
चंबा। डॉ. आंबेडकर सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं वरिष्ठ नागरिक संघ की बैठक पदाधिकारी जितेंद्र चंद्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समस्त पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। बैठक में सर्वप्रथम गत माह 17 अक्तूबर को सरकार के खिलाफ रोष रैली में अपना सहयोग देने वाले पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार जताया गया।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार की ओर से जनवरी 2016 के पेंशन संशोधन के वित्तीय लाभों का पेंशन के हिसाब से वर्गीकरण नहीं किया है। पदाधिकारियों ने यह भी बताया कि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों व पेंशनरों को 58 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दे रही है जबकि हिमाचल सरकार महज 45 प्रतिशत तक ही पहुंच पाई है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस प्रतिशतता को भी बढ़ाया जाए। बैठक में प्रीतम रैणा, तरसेम चौहान, कुलदीप अहीर, जीत सिंह चंद्रा, भीम राज वर्धन, हरीशरण भट्ट, भीम राज चौहान, राकेश हितैषी, राजेंद्र अहीर सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed