{"_id":"694c1ed61aad21768b058b7b","slug":"the-bus-leaving-from-lagga-to-chamba-broke-down-near-saho-chamba-news-c-88-1-cmb1002-170094-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: लग्गा से चंबा निकली बस साहो के पास खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: लग्गा से चंबा निकली बस साहो के पास खराब
Wed, 24 Dec 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 24 Dec 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
साहो के पास खराब खड़ी एचआरटीसी की बस:
साहो (चंबा)। लग्गा से चंबा आ रही एचआरटीसी की बस साहो के पास तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में रुक गई। यह बस लग्गा से सुबह 8:30 बजे रवाना हुई। इसमें 35 यात्री चंबा के लिए बैठे, लेकिन समय पर पहुंच नहीं पाए।
इस बस में स्कूली बच्चे भी सवार थे, जो समय पर स्कूल नहीं पहुंचे। यात्रियों का कहना है कि उनसे पूरा किराया ले लिया गया, लेकिन बस ने उन्हें गंतव्य तक नहीं पहुंचाया। वे आधा घंटा इंतजार करने के बाद निजी बस से चंबा पहुंचे।
यात्री मनीषा देवी, सपना देवी, निशा ठाकुर, सरोज कुमारी, अमन कुमार, राज कुमार और रजत कुमार ने कहा कि हर दिन यही हाल होता है। बसें खटारा हैं और समय पर नहीं चलती। हम लोग परिवहन निगम की लचर व्यवस्था से बेहद परेशान हैं। यह बसें अब सुरक्षित नहीं लगती हैं और रोज का सफर मुश्किल बना देती हैं।
विज्ञापन
यात्रियों ने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में बसों की बदहाल व्यवस्था नहीं सुधरी तो आरएम कार्यालय के सामने धरना – प्रदर्शन किया जाएगा। उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह का कहना है कि बसें सारी रूट पर जाने से दूसरी बस नहीं भेजी गई। तकनीकी खराबी को दुरुस्त कर बस को दोबारा रूट पर भेज दिया जाएगा।