{"_id":"6532b713d0f1f8a35d086aa8","slug":"the-bus-going-from-tanda-to-bhanjradu-with-passengers-broke-down-in-shahpur-chamba-news-c-88-1-ssml1004-10289-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: टांडा से सवारियां लेकर भंजराडू जा रही बस शाहपुर में खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: टांडा से सवारियां लेकर भंजराडू जा रही बस शाहपुर में खराब
Fri, 20 Oct 2023 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 20 Oct 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। टांडा से भंजराडू के लिए 30 सवारियों को लेकर आ रही एचआरटीसी बस शाहपुर में खराब हो गई। इससे सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक घंटा इंतजार करने के बाद दूसरी बस से सवारियों को बनीखेत तक भेजा गया।
इसके बाद उन्हें तीसरी बस में भंजराडू के लिए रवाना किया गया। बहरहाल, टांडा से भंजराडू पहुंचने के लिए सवारियों को तीन बसों में अदला-बदली कर पहुंचना पड़ा।
सवारियों में अंकुर, दलीप कुमार, मनोहर लाल, रविंद्र कुमार, किशन चंद, दलीप कुमार, प्रमोद कुमार, हरिया राम और राकेश कुमार ने बताया कि टांडा से वे मरीजों को लेकर वापस चुराह आ रहे थे। टांडा से भंजराड़ू के लिए दोपहर 2:00 बजे बस सवारियों को लेकर रवाना हुई, लेकिन शाहपुर पहुंचने पर बस खराब हो गई। उन्होंने निगम प्रबंधन से विभिन्न रूटों पर नई बसों को भेजने की मांग उठाई है। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। धर्मशाला डिपो प्रबंधन से इस बारे में बात की जाएगी।
विज्ञापन
--