{"_id":"6668446711fb5aa29d003d59","slug":"the-audience-danced-to-the-song-jaali-da-dupatta-rea-rakha-chamba-news-c-88-1-cmb1003-126858-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जाली दा दुपट्टा रेआ राखा... गीत पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जाली दा दुपट्टा रेआ राखा... गीत पर झूमे दर्शक
विज्ञापन
खज्जियार मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में काकू राम ने बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार में चल रहे तीन दिवसीय मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या लोकगायक काकू राम ठाकुर के नाम रही। उन्होंने पहाड़ी गीतों और नाटियों की प्रस्तुतियों से समां बांधा और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
पहली सांस्कृतिक संध्या में जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। स्थानीय पंचायत प्रधान देसराज शर्मा ने उनका स्वागत कर शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने मेले के आयोजन को लेकर पंचायत प्रबंधन को बधाई दी। बताया कि इस तरह के मेले ही संस्कृति के परिचारक हैं। शाम आठ बजे लोकगायक काकू राम ठाकुर ने मंच संभाला और जाली दा दुपट्टा रेआ राखा, छंंदे गार्डा लिदां इयें हो, आज छतराड़ी कल राखा मेरे प्यारूआ, निक्की देई गोजरी, लाल चिड़िए हो लाल चिड़िए...आदि पहाड़ी गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। लोगों ने भी कार्यक्रम का खूब लुत्फ उठाया। वहीं, पर्यटकों ने भी मेले में भाग लिया। मेले की दूसरी संध्या में जितेंद्र पंकज शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे जबकि तीसरी और अंतिम सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली लोक गायक इशांत भारद्वाज अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।