{"_id":"6176aa556d50b1102f4f5a5e","slug":"the-attendance-of-students-fell-by-ten-percent-in-the-district-chamba-news-sml388292827","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में दस फीसदी गिर गई विद्यार्थियों की हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में दस फीसदी गिर गई विद्यार्थियों की हाजिरी
विज्ञापन
The attendance of students fell by ten percent in the district
चंबा। जिले के सरकारी स्कूलों में बच्चों की दैनिक उपस्थिति का ग्राफ कम होने लग पड़ा है। एक सप्ताह पहले जहां 72 प्रतिशत विद्यार्थी स्कूलों में पहुंच रहे थे तो वहीं, यह आंकड़ा 62.05 प्रतिशत तक सिमट गया हैैै। जानकारी के अनुसार सोमवार को आठवीं कक्षा के 60.96, नवीं के 65.40, दसवीं कक्षा के 65.41, ग्यारहवीं कक्षा के 56.68 और बारहवीं कक्षा के 63.05 विद्यार्थी ही स्कूल पहुंचे। सरकार ने पहले नौवीं से बारहवीं तक ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करवाईं और उसके बाद आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी स्कूल में बुलाया है। सोमवार को पांच कक्षाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति 62.05 प्रतिशत रही।
गौरतलब है कि प्रदेश के अन्य जिलों में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में अब जिले में भी अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने से गुरेज करने लगे हैं। बहरहाल, स्कूलों में बच्चों की कम होती संख्या से शिक्षा विभाग की चिंता भी बढ़ गई है।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क का कहना है कि जिले में स्कूली बच्चों और अध्यापकों के संक्रमित होने के मामले अभी कम हैं लेकिन प्रदेश के अन्य जिलों में बढ़ रहे संक्रमण के कारण अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में पहले बच्चों की दैनिक दैनिक उपस्थिति 72 प्रतिशत तक पहुंच गई थी लेकिन पिछले तीन दिन में बच्चों की उपस्थिति में कमी देखी गई है। कहा कि विभाग ने स्कूलों कोविड प्रोटोकॉल की पालना करने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं।