{"_id":"6395e0f4e433b15b556bfc33","slug":"thanol-hand-will-save-from-bear-attack-chamba-news-sml4304737129","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: खेतों में काम करते वक्त भालू के हमले से बचाएगा थानोल हैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: खेतों में काम करते वक्त भालू के हमले से बचाएगा थानोल हैंड
विज्ञापन
भालू के हमले से बचाएगा थानोल हैंड
कन्या विद्यालय चंबा की छात्रा ने बनाया गजब का यह मॉडल
हैंड में लगाए तीन अलग-अलग बट्टन, काम करते वक्त करेंगे सुरक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा की छात्रा दिव्य ज्योति का मॉडल खेतों में काम करते वक्त किसानों को भालू के हमले से बचाने में अहम भूमिका निभाएगा। कृषि पर आधारित इस मॉडल को थानोल हैंड नाम दिया गया है। जिला स्तरीय इंस्पायर मानक प्रतियोगिता में यह मॉडल प्रदर्शित किया गया। जहां इस मॉडल का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। तीन से चार जनवरी को हमीरपुर में इस प्रतियोगिता आयोजन होगा। छात्रा का मॉडल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर स्कूल प्रशासन गदगद है। इस मॉडल को तैयार करने में गाइड टीचर शिवम पुरी की भी अहम भूमिका रही। स्कूल प्रधानाचार्य राजेश कश्यप ने आगामी प्रतियोगिता के लिए छात्रा को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उम्मीद जताई है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी छात्रा का मॉडल आगामी प्रतियोगिता के लिए चयनित होगा।
ऐसे कार्य करेगा थानोल हैंड
दिव्य ज्योति का यह मॉडल तीन तरह से भालू से निपटेगा। पहला बट्टन दबाने से थानोल हैंड जोर जोर से आवाज करेगा। दूसरा बट्टन दबाने पर थानोल हैंड से कांटेेदार तारें निकलेंगी। अगर इसके बाद भी भालू नहीं भागता है तो तीसरे बट्टन का विकल्प उपलब्ध रहेगा। तीसरा बट्टन दबाते ही थानोल हैंड ब्लेड निकलेंगे। जिससे किसान भालू पर हमला कर सकेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी इस मॉडल को खूब प्रशंसा मिली है।