फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ten thousand personnel will besiege Vis in Shimla

दस हजार कर्मी करेंगे शिमला में विस का घेराव

Mon, 21 Feb 2022 10:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 10:37 PM IST
विज्ञापन
Ten thousand personnel will besiege Vis in Shimla
चंबा। मंडी जिले के ऐतिहासिक सेरी मंच से राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही 23 फरवरी को न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ अपनी पद यात्रा का आगाज करेगा। मंडी से आरंभ होने वाली पद यात्रा के लिए चंबा से पांच कर्मचारी रवाना होंगे। उसके बाद तीन मार्च को शिमला में विशाल धरना होगा। न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष सुनील जरयाल ने चंबा में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान यह बात कही। कहा कि मंडी से शुरू होने वाली पदयात्रा के बाद भी एक व्यक्ति एनपीएसईए के राज्याध्यक्ष के साथ रहेगा।
विज्ञापन

शिमला धरने के लिए चंबा से दस हजार कर्मचारियों का आह्वान किया गया है। कहा कि उनकी मुख्य मांग पुरानी पेंशन बहाली है। सरकार कहती है कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए दो हजार करोड़ एकमुश्त और आवृत्ति 500 करोड़ चाहिए। सरकार एनपीएस लागू करती है तो उसे सात सौ करोड़ रुपये देना पड़ेगा जबकि, ओपीएस बहाल करने पर सरकार को एक रुपया भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। जरयाल ने कहा कि दिसंबर में सरकार ने एक कमेटी के गठन की बात कही थी। लेकिन, अभी तक यह कमेटी नहीं बन पाई है।
विज्ञापन

कहा कि सरकार कमेटी बना लेती तो कर्मचारी वर्ग को रैली और घेराव का रास्ता न चुनना पड़ता। कहा कि देश के कई अन्य राज्यों में पुरानी पेंशन की बहाली हो चुकी है लेकिन, अब प्रदेश में ही सरकार क्यों नहीं ओपीएस लागू कर रही है। इस मौके पर चालक-परिचालक महासंघ के महासचिव महेंद्र सिंह, जिला सर्वेयर यूनियन के अध्यक्ष दीपक भगवालियां, एनपीएसईए के राज्य प्रचार सचिव अमित जरयाल, एचआरटीसी के जेसीसी प्रधान कुलदीप कुमार, नगेंद्र गुप्ता, रचना महाजन, विजय शर्मा, व्यासदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed