{"_id":"5f79eca38ebc3e9b781826a4","slug":"ten-new-corona-case-in-chamba-chamba-news-sml347251387","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच एचआरटीसी व दो स्वास्थ्य कर्मचारियों सहित सामने आए दस नए कोरोना केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच एचआरटीसी व दो स्वास्थ्य कर्मचारियों सहित सामने आए दस नए कोरोना केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में एचआरटीसी के सात कर्मचारियों समेत 10 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इसमें एचआरटीसी के पांच और स्वास्थ्य विभाग के दो नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा सिविल अस्पताल किहार में तैनात 29 वर्षीय महिला कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाई गई है।
महिला में कोरोना के लक्षण थे। इस वजह से महिला की रैंडम सैंपलिंग की गई थी। रिपोर्ट में महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। इसके साथ सीएमओ कार्यालय चंबा में कार्यरत 52 वर्षीय कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित है। यह कर्मचारी होम क्वारंटीन था। इस कर्मचारी में कोरोना के मामूली लक्षण पाए गए थे।
स्वास्थ्य खंड पुखरी के गुंजली गांव में 46 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। चंबा शहर के चमेश्नी मोहल्ले में 46 वर्षीय व्यक्ति और 22 वर्षीय महिला भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। ये दोनों पूर्व में कोरोना संक्रमित पाए गए व्यक्ति के संपर्क में आए हैं। इसकी वजह से उनके सैंपल लिए गए थे।
विज्ञापन
सैंपल की रिपोर्ट में दोनों संक्रमित पाए गए हैं। जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 109 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी कोरोना संक्रमितों को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट कर दिया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि जिले में दस नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। इसमें दो कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग के शामिल हैं। कोरोना संक्रमितों को संबंधित कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट किया गया है।