फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tehsil was made, but staff appointment was forgotten, race is on to make 30 km affidavit.

Chamba News: तहसील तो बना दी, स्टाफ की नियुक्त भूले, 30 किमी शपथ पत्र बनाने को लग रही दौड़

Thu, 21 Sep 2023 10:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Tehsil was made, but staff appointment was forgotten, race is on to make 30 km affidavit.
होली (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली स्थित तहसील कार्यालय ग्रामीणों के लिए राहत के बजाय आफत बनना है। एक साल पहले सरकार ने इस कार्यालय को उप तहसील से तहसील का दर्जा दिया, लेकिन कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के करीब 15 पद रिक्त है। हैरानी की बात तो यह है कि शपथ पत्र बनवाने के लिए ग्रामीणों को होली से भरमौर तक करीब 30 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मानें तो इस बारे वे कई बार सरकार और प्रशासन को अवगत करवा चुके है, लेकिन आज दिन तक कोई उचित पहल नहीं हो पाई है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कार्यालय में जहां तहसीलदार का पद खाली है तो वहीं, दूसरी तरफ नायब तहसीलदार की भी तैनाती नहीं हो पाई है। इसके अलावा सीनियर असिस्टेंट समेत क्लर्क और अन्य पद खाली चल रहे है। ग्रामीणों में राकेश कुमार, सुमित कुमार, विनोद कुमार, अजय कुमार, बिमला देवी, उत्तम चंद, राकेश कुमार और रोशन लाल का कहना है कि कार्यालय का दर्जा बढ़ने से उन्हें बेहतर सेवाएं मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अब इसका विपरीत असर पड़ रहा है। उन्होंने राजस्व संबंधित कार्याें के लिए भरमौर जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि तहसील कार्यालय होली में स्टाफ की तैनाती की जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन




अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर नवीन तंवर का कहना है कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। जल्द ही इस बारे सरकार को अवगत करवाया जाएगा। उम्मीद है कि सरकार ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए स्टाफ की तैनाती करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed