{"_id":"644aa9d318925b293b0dca19","slug":"team-reached-from-shimla-to-find-out-the-reason-behind-outbreak-of-measles-chamba-news-c-19-1-134875-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: खसरा फैलने के कारणों का पता लगाने के लिए शिमला से पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: खसरा फैलने के कारणों का पता लगाने के लिए शिमला से पहुंची टीम
विज्ञापन
चंबा। जिले में खसरा फैलने के कारणों का पता लगाने के लिए शिमला से स्वास्थ्य विभाग की टीम चंबा पहुंच चुकी है। वीरवार को टीम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य उन सभी स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की जो इस मामले से जुड़े हुए हैं। सबसे पहले टीम में शामिल स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस मामले की अब तक रिपोर्ट ली। शिमला से चंबा पहुंची चार सदस्यीय टीम में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हैं जो खसरा संक्रमण फैलने के कारणों को लेकर विभिन्न पहलुओं से जांच करेंगे। वीरवार को चंबा पहुंचने पर टीम ने सबसे पहले उन सभी बच्चों का डाटा एकत्रित किया जो अब तक खसरा की चपेट में आए हैं। यह संक्रमण सबसे पहला कहां और कैसे पाया गया। इसको लेकर भी उन्होंने चंबा के अधिकारियों से जानकारी जुटाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिला स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य खंड चिकित्सा अधिकारियों ने टीम को मामले से जुड़ी सारी जानकारी दी।
टीम शुक्रवार को जडेरा सहित उन इलाकों का दौरा करेगी जहां पर खसरा फैला हुआ है। इलाके में जाकर संक्रमण के फैलने के कारणों का भी पता लगाएगी। टीम की रिपोर्ट में खुलासा होगा कि आखिरकार चंबा में खसरा संक्रमण किस कारण से फैला। संक्रमण के फैलने के पीछे किसकी लापरवाही है। आगामी सात दिनों तक यह टीम चंबा में ही रहेगी और खसरा फैलने के कारणों का पता लगाएगी। इसके लिए टीम संबंधित क्षेत्रों का औचक निरीक्षण करेगी। जडेरा और सिल्लाघ्राट क्षेत्र में अब तक 24 बच्चे खसरा रोग की चपेट में आए हैं। अन्य बच्चों में भी संक्रमण का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की नौ टीमें लोगों के घरों में जाकर बच्चों की स्क्रीनिंग कर रही हैं। खसरा की चपेट में आने वाले बच्चों को विभाग की ओर से होम आइसोलेट किया जा रहा है।
शिमला से खसरा संक्रमण फैलने के कारणों की जांच करने के लिए टीम चंबा पहुंच चुकी है। अब यह टीम संक्रमण फैलने के असली कारणों का पता लगाएगी। आगामी कुछ दिनों तक यह टीम चंबा में ही रहेगी। डॉक्टर जालम भारद्वाज, जिला स्वास्थ्य अधिकारी।