{"_id":"6086e5e88ebc3ed1ea3f5b50","slug":"teachers-will-teach-rules-of-corona-to-people-chamba-news-sml368632631","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को आज से शिक्षक पढ़ाएंगे कोविड नियमों का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को आज से शिक्षक पढ़ाएंगे कोविड नियमों का पाठ
विज्ञापन
शहर के मुख्य चौक में आवाजाही करते लोग।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। विद्यार्थियों को शिक्षित करने वाले शिक्षक अब लोगों को कोविड नियमों का पाठ पढ़ाएंगे। शहर पहुंचते ही कोरोना संबंधी नियमों को धत्ता बताने वाले लोगों की शिकायतें जिला प्रशासन के पास पहुंचने पर प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। जिला प्रशासन ने बाकायदा शिक्षा विभाग से अध्यापकों की सूची मंगवाकर इसे फाइनल किया है। खैर, मंगलवार से नगर परिषद चंबा के दायरे में आते क्षेत्र में 30 अध्यापकों की टीमें कोविड नियमों का पालन करवाती नजर आएंगी।
कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच लोगों को बचाने के लिए प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन पूरी तन्मयता से जुटा हुआ है। बावजूद इसके शहर में पहुंचते ही लोग कोविड नियमों को भूल जाते हैं। शहर की विभिन्न जगहों पर लोग समूह बना कर बातचीत करते देखे जा सकते हैं। इतना ही नहीं, सामाजिक दूरी के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए ये खरीदारी करने के लिए जुट जाते हैं। ऐसे में समय रहते यदि प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देता है तो कोरोना संक्रमण को फैलने से कोई नहीं रोक सकता है। अब जिला प्रशासन ने नगर परिषद के एरिया में शिक्षकों की सर्विलांस टीमें तैनात करने का निर्णय लिया है। ये टीमें लोगों को कोविड नियमों का पालन करने के बारे में जागरूक करेंगी।
यह रहेगा सर्विलांस टीमों का कार्य
सर्विलांस टीमों में शामिल शिक्षक बिना मास्क पहुंचने वाले लोगों को मास्क पहनने, मास्क पूरा पहनने, सामाजिक दूरी के नियम का पालन करवाने के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे। इतना ही नहीं, टीमें व्हाहट्स एप के जरिये एसडीएम को भी समय-समय पर वास्तुस्थिति के बारे में अवगत करवाने को लेकर फोटो भेजेगी। इसके तहत सामाजिक दूरी या अन्य नियमों का पालन न करने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है।
विज्ञापन
एसडीएम शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि कोविड नियमों की अवहेलना करने वालों को अब शिक्षकों की सर्विलांस टीमें कोविड नियमों का पाठ पढ़ाएंगी। चंबा नगर परिषद क्षेत्र में 30 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। मंगलवार से ये टीमें कार्य करना शुरू कर देंगी।