{"_id":"5e442e668ebc3ee5d653c3dc","slug":"teacher-absent-in-thulel-school-chamba-news-sml324140144","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइमरी स्कूल थुलेल के केंद्रीय मुख्य शिक्षक स्कूल से अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइमरी स्कूल थुलेल के केंद्रीय मुख्य शिक्षक स्कूल से अनुपस्थित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। शिक्षा विभाग के इंस्पेक्शन विंग चंबा की टीम ने सिहुंता क्षेत्र के सात स्कूलों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक स्कूल थुलेल में केंद्रीय मुख्य शिक्षक अनुपस्थित पाया गया। विभागीय टीम ने केंद्रीय मुख्य शिक्षक से जवाब तलब किया है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मुख्य शिक्षक किसी बैठक में भाग लेने गऐ थे, लेकिन स्कूल की ऑर्डर बुक में इसकी सूचना नहीं थी।
इससे पहले विभागीय टीम ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल थुलेल, सीनियर सेकेंडरी स्कूल हटली, प्राथमिक पाठशाला हटली, प्राइमरी स्कूल चंग्रेटा, बगियां और लोधरगए में दबिश दी। यहां विभागीय टीम ने तमाम रिकार्ड खंगाला और रिकॉर्ड की खामियों को दुरुस्त करने के आदेश दिए। विभागीय टीम की ओर से बच्चों को लर्निंग स्टेट्स भी जांचा गया। इसमें स्कूली बच्चों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा। विभागीय टीम ने तैनात स्कूल अध्यापकों को क्वालिटी एजूकेशन पर बल देने के आदेश दिए गए हैं। जिससे सरकारी स्कूलों का स्तर ऊंचा उठ सके।
निरीक्षण की अगुवाई इंस्पेक्शन विंग चंबा के उपनिदेशक राजेश कौशल ने की। इस मौके पर इंस्पेक्शन प्रिंसिपल किशन बिजलवान, विकास महाजन, बीईईओ किशोरी लाल और अरविंद मौजूद रहे। गौरतलब है कि सरकार ने स्कूलों में अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए इंस्पेक्शन विंग का गठन किया है, जो सरकारी स्कूलों में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुधारने का काम कर रहा है।
विज्ञापन
बुधवार को भी सिहुंता क्षेत्र के सात स्कूलों में दबिश दी गई और स्कूल अध्यापकों को क्वालिटी एजूकेशन देने के बारे में प्रेरित किया। इसके साथ ही खामियों को बिना विलंब हल करने के आदेश दिए। औचक निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में हड़कंप मचा रहा। इंस्पेक्शन विंग के उपनिदेशक राजेश कौशल ने खबर की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्कूल थुलेल में सीएचटी अनुपस्थित रहा। ऑर्डर बुक में भी सीएचटी ने कोई सूचना नहीं दी गई थी। इस मामले को लेकर सीएचटी से से जवाब मांगा गया है। इसके अलावा अन्य स्कूलों में शिक्षा स्तर संतोषजनक पाया गया। साथ ही दिखी खामियों को बिना विलंब दुरुस्त करने के आदेश दिए गए हैं।