फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   take action against mining

रावी में अवैध खनन करते 11 वाहनों के चालान

Sat, 24 Sep 2016 10:10 PM IST
अमर उजाला चंबा
अमर उजाला चंबा Updated Sat, 24 Sep 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
खनन विभाग चंबा ने रावी नदी और इसके सहयोगी नदी नालों में हो रहे अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए शनिवार को विभिन्न स्थानों पर रावी नदी के किनारों पर दबिश दी। इस दौरान अवैध रूप से रावी नदी से रेत बजरी निकाल रहे वाहनों के चालान काटे गए। इसकी जुर्माना राशि विभाग की ओर से निर्धारित की जाएगी। चालान का नोटिस अवैध खनन करने वाले को मिलने के एक सप्ताह के भीतर जुर्माना अदा करना होगा। अन्यथा विभाग इन मामलों को न्यायालय ले जाएगा। अगर वाहन दोबारा अवैध खनन में संलिप्त पाया जाता है, तो उसका चालान काटने के बजाय उसे हमेशा के लिए जब्त कर लिया जाएगा। शनिवार को खनन विभाग की टीम ने राजपुरा, उदयपुर और करियां में रावी नदी के तट पर अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसा। इस दौरान विभाग ने करीब 11 वाहनों के चालान काटे। उन्हें आगामी कार्रवाई के लिए कोर्ट में भेजा गया। खनन विभाग ने जिला में हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसके चलते रोजाना रावी नदी जहां-जहां पर अवैध खनन होता है। वहां पर विभाग की टीम दबिश देकर खनन माफिया के चालान काट रही है। साथ ही अवैध खनन में संलिप्त वाहन मालिकों और चालकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। नोटिस जारी होने के बाद वाहन या उसका चालक अवैध खनन करता हुआ पकड़ा जाता है, तो वाहन को सील किया जाएगा, जबकि वाहन चालक का ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा। रावी नदी में लगातार विभाग की दबिश से खनन माफिया चौकन्ने हो गए हैं।  विभाग की कार्रवाई से बचने के लिए कई तरह के पैंतरे आजमाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

   खनन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि दो दिन से विभागीय टीम रावी नदी मे दबिश देकर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा रावी नदी के किनारे बनाई गई अवैध सड़कों को भी तोड़ कर बंद किया जा रहा है।       
विज्ञापन


बंद होंगी नदी के लिए बनी अवैध सड़कें      
जिला में रावी नदी के किनारे खनन माफिया की ओर से बनाई गई अवैध सड़कों को तोड़कर बंद  किया जाएगा। इसके लिए खनन विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है। रोजाना विभिन्न स्थानों पर जाकर रावी नदी के किनारे बनी अवैध सड़कों की जांच कर उन्हें तोड़ कर बंद किया जा रहा है। ताकि कोई भी व्यक्ति सड़क के रास्ते रावी नदी के नजदीक नही पहुंच सके। विभागीय कार्रवाई पर स्थानीय लोगों ने अपनी खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed