फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Take action against drug hotspots: Deputy Commissioner

नशे के हॉटस्पॉट स्थलों पर करें कार्रवाई : उपायुक्त

Sat, 27 Sep 2025 06:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 27 Sep 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
Take action against drug hotspots: Deputy Commissioner
चंबा। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में नशा मुक्त भारत अभियान को सही ढंग से लागू किया जाए और नशे के हॉटस्पॉट स्थलों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। ये निर्देश उन्होंने एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते अधिकारियों को दिए। उपायुक्त ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर सभी संबंधित विभागीय अधिकारी कार्य योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जानकारी एवं जागरूकता गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि अक्तूबर तक सभी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाए।
विज्ञापन

साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों की सहभागिता से नशा विरोधी जागरूकता कार्य योजना तैयार करने को एक समिति गठित करने के भी निर्देश दिए। साथ ही नशे की प्रवृत्ति को त्याग चुके युवाओं को ‘ड्रग चैंपियन’ के रूप में चुनने के भी निर्देश दिए। उन्हाेंने कहा कि सभी उपमंडल दंडाधिकारी नागरिक 15 अक्तूबर तक तंबाकू उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत अपने अधिकार क्षेत्र में सिगरेट, बीड़ी एवं अन्य तंबाकू उत्पादों के खुदरा व्यापारियों के पंजीकरण प्रक्रिया को पूर्ण करें। इसके बाद खुली बीड़ी-सिगरेट की बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed