फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   supply of ration not in khuther depoo

कुठेड़ पंचायत के पतोला डिपो में दो माह से नहीं मिल रहा राशन

Wed, 02 Oct 2019 07:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
supply of ration not in khuther depoo
होली (चंबा)। कुठेड़ पंचायत के पतोला राशन डिपो में दो महीने से ग्रामीणों को राशन नहीं मिल रहा है। ग्रामीण जब भी राशन लेने के लिए डिपो में जाते हैं, तो उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया जाता है कि अभी तक सप्लाई नहीं पहुंची है। इसकी वजह से ग्रामीण काफी परेशान हैं। कई लोगों के घरों में राशन का कोटा भी खत्म हो चुका है।
विज्ञापन

उन्हें मजबूरन महंगे दाम पर बाजार से राशन खरीदना पड़ रहा है। जबकि सरकार की ओर से गरीब परिवारों के लिए डिपो में सस्ती दरों पर राशन मुहैया करवाया जा रहा है। ऐसा नहीं है कि चंबा से होली के लिए राशन की सप्लाई न हुई हो। चंबा से होली के लिए राशन की सप्लाई समय अनुसार हो चुकी है। मगर होली से डिपो धारक ने अभी तक राशन का कोटा नहीं उठाया है।
विज्ञापन

डिपो धारक का कहना है कि त्यारी पुल क्षतिग्रस्त हो चुका है। इसलिए राशन सप्लाई की गाड़ी गांव तक नहीं पहुंचेगी। पुल से आगे डिपो तक राशन पहुंचाने के लिए खच्चरों या मजदूरों का सहारा लेना पड़ेगा। इसके लिए उन्हें अतिरिक्त किराया खर्च करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त किराये के लिए विभाग से मांग की गई है। मगर विभाग ने अभी तक मंजूरी नहीं दी है। इस वजह से डेढ़ सौ से अधिक परिवारों को राशन नहीं मिल रहा है। डिपो से उपरी त्यारी, निचली त्यारी और कलाह के लोग राशन लेते हैं।

ग्रामीण छांगा राम, रत्न चंद, प्रवीण कुमार, रमेश, उत्तम चंद और कमलेश कुमार ने जिला और स्थानीय प्रशासन से राशन मुहैया करवाने की गुहार लगाई है डिपो होल्डर देसराज ने बताया कि त्यारी पुल क्षतिग्रस्त होने की वजह से राशन की सप्लाई डिपो में नहीं पहुंच पा रही है। पुल के आगे राशन ले जाने के लिए अतिरिक्त किराया खर्च करना पड़ेगा। इसकी मांग विभाग से की गई है।
एडीएम पीपी सिंह ने बताया कि उनके ध्यान में मामला अभी लाया गया है। जल्द ही डिपो में राशन की सप्लाई पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed