फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sunday leave of health workers canceled

Chamba News: स्वास्थ्य कर्मियों की रविवार की छुट्टी रद्द

Thu, 13 Apr 2023 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 13 Apr 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Sunday leave of health workers canceled
चंबा। स्वास्थ्य मंत्री के दौरे के चलते मेडिकल कॉलेज चंबा में कार्यरत सभी कर्मचारियों की रविवार की छुट्टी रद्द कर दी गई है। इसके लिए चिकित्सा अधीक्षक ने सभी कर्मचारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। चिकित्सकों के साथ अन्य स्टाफ और आउटसोर्स के सभी कर्मचारी रविवार को अपनी डयूटी देंगे। रविवार को मेडिकल कॉलेज की जो ओपीडी बंद रहती थीं वे सभी ओपीडी स्वास्थ्य मंत्री के दौरे के चलते खुली रहेंगी। मरीजों को रविवार को अपने स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए आपातकालीन कक्ष पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा बल्कि ओपीडी में जाकर मरीज अपने स्वास्थ्य की जांच करवा पाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल रविवार को मेडिकल कॉलेज चंबा का औचक निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा भी लेंगे। स्वास्थ्य मंत्री सरोल में बनने वाले मेडिकल कॉलेज के नए भवन का भी औचक निरीक्षण कर सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्री से जिले के बुद्धिजीवी वर्ग चिकित्सकों की कमी को लेकर मिल सकते हैं क्योंकि मेडिकल कॉलेज में मौजूदा समय में चिकित्सकों की भारी कमी चल रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के आदेशानुसार चिकित्सक और अन्य कर्मचारी रविवार को मेडिकल लीव पर ही छुट्टी पर जा सकते हैं। अन्य किसी भी कारण के लिए उन्हें छुट्टी नहीं दी जाएगी। कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री के दौरे के चलते सभी स्टाफ की रविवार की छुट्टी रद्द कर दी गई है। केवल बीमार होने की परिस्थिति में ही कर्मचारी रविवार को छुट्टी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed