{"_id":"5d4da30e8ebc3e6d1525b7ee","slug":"sukanaya-yojana-benificiary-get-mobile-messege-chamba-news-sml303420456","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऑनलाइन होंगे सुकन्या समृद्दि योजना के तहत खुले खाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऑनलाइन होंगे सुकन्या समृद्दि योजना के तहत खुले खाते
विज्ञापन
चंबा। देश की बेटियों को उच्च शिक्षा देने और सुरक्षा के उद्देश्य से केंद्र सरकार की शुरू की गई सुकन्या समृद्धि योजना की हर जानकारी मोबाइल पर मिलेगी। इस संदर्भ में डाक विभाग चंबा ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। विभाग ने सभी खाता धारकों को मोबाइल नंबर जमा करवाने का आह्वान किया है।
विभाग खाता धारकों का मोबाइल नंबर लेकर उसे सॉफ्टवेयर में अपडेट करेगा। इसके बाद योजना के तहत तमाम जानकारी आसानी से मोबाइल पर मिलेगी। खाताधारकों कोजानकारी मिलेगी कि उन्होंने अब तक कितनी राशि जमा करवाई है। खाते में पैसे जमा करवाने के तुरंत बाद मेसेज की सुविधा भी मिलेगी। विभाग की ओर से इस तरह की पहल करने का मकसद योजना के तहत पारदर्शिता बनाए रखना है। जिससे खाता धारकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
जानकारी के अनुसार चंबा जिले में करीब 13000 सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाते चल रहे है। इसमें अभिभावक राशि जमा करवा रहे हैं। यह राशि 14 वर्ष तक जमा होगी। इसके साथ ही विशेष ब्याज दर से यह राशि सुरक्षित रहेगी। 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेने के बाद बेटी इस राशि का प्रयोग अपने भविष्य संवारने और उच्च शिक्षा के लिए कर सकेगी। इससे अभिभावकों को भी काफी राहत मिलेगी। उन्हें बेटी की पढ़ाई के लिए समय से पहले ही राशि जोड़ने की पर्याप्त अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
डाकघर चंबा के अधीक्षक यशपाल ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत अभिभावकों के मोबाइल नंबर अपडेट करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने समस्त अभिभावकों से आह्वान किया है कि वे अपने खाते से अपना मोबाइल नंबर जोड़े। ताकि उन्हें तमाम जानकारी मोबाइल पर ही मिल सके।