फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sugar in government lab was told 37.50, it turned out to be normal in private

Chamba News: सरकारी लैब में शुगर बता दी 37.50, निजी में निकली सामान्य

Fri, 05 May 2023 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 05 May 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
Sugar in government lab was told 37.50, it turned out to be normal in private
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी लैब में मरीजों को गलत रिपोर्ट देने का आरोप लगाया गया है। गलत रिपोर्ट किसी भी समय मरीजों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। वन विभाग से सेवानिवृत्त वन मंडलाधिकारी का आरोप है कि कुछ दिन पहले मेडिकल कॉलेज की लैब में अपनी शुगर (मधुमेह) की जांच करवाई। इसमें उनकी शुगर को 37.50 दर्शाया गया। इसे देखकर वह काफी चिंतित हो गए। चिकित्सक को रिपोर्ट दिखाने पर उन्हें तुरंत ग्लूकोज चढ़ाने की सलाह दी लेकिन उन्हें अपनी शुगर की रिपोर्ट को लेकर संदेह था। इसके चलते उन्होंने दूसरी लैब में अपनी शुगर की जांच करवाई। इसमें उनकी शुगर सामान्य निकली। घर पर ग्लूकोमीटर से भी अपनी शुगर की जांच की। इसमें भी उनकी शुगर सामान्य निकली। इसके चलते उन्होंने मेडिकल कॉलेज में ग्लूकोज नहीं चढ़वाया अन्यथा ग्लूकोज चढ़ाने की वजह से उनका शुगर लेवल बढ़ भी सकता था।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त वनमंडलाधिकारी सुरजीत मेहरा ने बताया कि वह जालंधर के बड़े अस्पताल में काफी समय से दिल की बीमारी का उपचार करवा रहे हैं। ऐसे में वह पिछले कुछ दिन से चंबा में ही थे। इसी दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज में अपना रुटीन चेकअप करवाया। इसमें उनकी शुगर को इतना कम दिखाया गया जिसे देख वह खुद आश्चर्यचकित हुए। जब उन्होंने निजी लैब में जांच करवाई तो शुगर सामान्य निकली। प्राचार्य डॉक्टर पंकज गुप्ता ने बताया कि इसको लेकर जांच पड़ताल की जाएगी। लैब तकनीशियन को जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed