फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Students did not reach the schools of Saluni even on the fourth day

Chamba News: चौथे दिन भी सलूणी के स्कूलों में नहीं पहुंचे विद्यार्थी

Mon, 19 Jun 2023 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 19 Jun 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Students did not reach the schools of Saluni even on the fourth day
चंबा। सलूणी उपमंडल के तहत आते नौै स्कूलों में सोमवार को विद्यार्थियों के अभाव में सन्नाटा पसरा रहा। स्कूलों में महज अध्यापक ही नजर आए। रोजमर्रा की तरह ही विद्यालयों में शिक्षक पहुंचना शुरू हो गए हैं लेकिन विद्यार्थी स्कूलों में नहीं पहुंच रहे हैं। यदि यही आलम चलता रहा तो बच्चों की पढ़ाई पर इसका असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

प्रशासन ने भी अभिभावकों को माहौल शांत होने पर ही अपने बच्चों को स्कूलों में भेजने की बात कही है। इसके बाद अब जल्द विद्यालयों में विद्यार्थी पहले की भांति पहुंच सकते हैं। गौर रहे कि मनोहर की निर्मम तरीके से हत्या के बाद शव को बोरे में ठिकाने लगाने के मामले में गुस्साई भीड़ ने 16 जून को आरोपियों के दो मकानों को जलाकर राख कर दिया। हालांकि, इस दौरान विद्यार्थियों को भी अपने घरों तक पहुंचने के लिए काफी देरी हुई। ऐसे में क्षेत्र में धारा 144 लगने के बाद अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। हालांकि प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से हालात सामान्य होने पर ही विद्यार्थियों को स्कूल भेजने की बात कही गई है। इसके चलते तीन दिन से विद्यालयों में विद्यार्थी नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed