{"_id":"61c47a91f4be8a38bc6eea92","slug":"stones-pelted-on-children-playing-near-bairagarh-school-four-injured-chamba-news-sml394389542","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरागढ़ स्कूल के पास खेल रहे बच्चों पर पथराव, चार को लगी चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरागढ़ स्कूल के पास खेल रहे बच्चों पर पथराव, चार को लगी चोटें
विज्ञापन
बैरागढ़ में पत्थर लगने से घायल छात्रा को लेकर जाती अन्य छात्राएं।
- फोटो : Chamba
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बैरागढ़ के पास मैदान में खेल रहे स्कूली बच्चों पर दो लोगों ने पथराव कर दिया। इस घटना में चार स्कूली विद्यार्थियों को चोटें आई हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने स्कूल स्टाफ और बच्चों के बयान दर्ज किए।
वीरवार को स्कूल में एनएसएस शिविर का समापन समारोह का आयोजन हुआ। समारोह के समापन के बाद विद्यार्थी स्कूल के साथ लगते मैदान में खेलने गए। इसी दौरान एक व्यक्ति ने बच्चों पर पथराव कर दिया। इससे दो छात्रों को मामूली चोटें आई है। जबकि दो छात्राओं को हाथ में चोटें लगी हैं। गौरतलब है कि स्कूल के पास एक मैदान है। यहां बच्चे सालों से खेलते हैं। हालांकि यह मैदान स्कूल का नहीं है। लोगों ने इस पर कब्जा किया है। इस मामले को लेकर स्कूल प्रशासन और लोगों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है।
नियमों के अनुसार होगी कार्रवाई
एसडीएम चुराह अपराजिता चंदेल का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है। मौके पर पुलिस भेजी गई है। बच्चों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क का कहना है कि इस बारे सूचना मिली है। इस मामले में पुलिस टीम जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान पथराव किया गया। बच्चों को चोटें भी आई हैं।