{"_id":"64e644c70da90fed3f0bdad6","slug":"steep-climb-of-seven-km-to-reach-the-road-chamba-news-c-88-1-cmb1002-5782-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सड़क तक पहुंचने के लिए चढ़नी पड़ रही सात किमी की खड़ी चढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सड़क तक पहुंचने के लिए चढ़नी पड़ रही सात किमी की खड़ी चढ़ाई
Wed, 23 Aug 2023 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 23 Aug 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल की दयोला पंचायत के आधा दर्जन गांव आज भी सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाए हैं। इससे लोग आज भी पैदल आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें सड़क तक पहुंचने के लिए सात किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई जैसे रास्ते से होकर दो घंटे का सफर करना पड़ता है। कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान तो नेता लोगों के घरों में पहुंचकर सड़क सुविधा से जोड़ने के वायदे करते हैं लेकिन, वही नेता चुनाव जीत जाने के बाद लोगों की सुध नहीं लेते।
हालांकि, लोगों ने कई बार लोक निर्माण विभाग को भी अवगत करवाया है बावजूद इसके सड़क का कार्य आरंभ नहीं हो पाया है। इतना ही नहीं, बच्चों को स्कूल तक पहुंचने के लिए पांच से छह किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ता है। इसके अलावा मरीजों के लिए तो पालकी ही एकमात्र सहारा है जिसके माध्यम से मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया जाता है। कई बार तो मरीज प्राथमिक उपचार मिलने से पहले ही दम तोड़ देते हैं। ग्रामीणों अशोक कुमार, मान सिंह, चैन लाल, भूरि सिंह आदि का कहना है कि दयोला पंचायत के फनोता, बसुआ, घेवा, भंगोड़ी, कनोड़ी और दुआरी गांवों की 500 की आबादी सड़क सुविधा से कोसों दूर है। सड़क सुविधा के अभाव में विशेषकर विद्यार्थियों, मरीजों और गर्भवती महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से उनके गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग की है।