{"_id":"680f6118d85bc47e9c008845","slug":"state-scheduled-caste-commission-will-come-to-chamba-soon-dogra-chamba-news-c-88-1-cmb1003-149320-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य अनुसूचित जाति आयोग जल्द आएगा चंबा : डोगरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य अनुसूचित जाति आयोग जल्द आएगा चंबा : डोगरा
विज्ञापन

प्रवास कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चंबा के प्रस्तावित दौरे की तैयारी शुरू हो गई है। इसको लेकर आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय कक्ष में बैठक हुई। इसमें उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव और जिला कल्याण अधिकारी चमन शर्मा उपस्थित रहे। अधिवक्ता विजय डोगरा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान की अध्यक्षता में आयोग जल्द चंबा का दौरा करेगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की ओर से अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित लोगों के कल्याण को लेकर विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित बनाया जा रहा है। चंबा जिले के प्रवास के दौरान आयोग विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा करने के साथ स्पॉट विजिट भी करेगा। उपायुक्त ने बैठक में आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा का स्वागत करते हुए जिले में अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित लोगों के कल्याणार्थ किए जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी का विवरण प्रस्तुत किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बैठक में अवगत करवाया कि अनुसूचित जाति-जन जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जिले में 19 मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। विजय डोगरा ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत पंजीकृत मामलों के कारणों की सूची को भी प्रेषित करने को कहा। इस अवसर पर अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों पर चर्चा के दौरान विभागीय अधिकारी ने बताया कि निर्धारित नियमों के अनुरूप प्रभावित लोगों को राहत राशि उपलब्ध करवा दी है।