फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   state games in chamba

सिरमौर के नवनीश कुमार बने बेस्ट एथलीट

Fri, 11 Nov 2016 06:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा) Updated Fri, 11 Nov 2016 06:33 PM IST
विज्ञापन
state games in chamba
व‌िजेता ख‌िलाड़ी मुख्या‌त‌िथ‌ि के साथ। - फोटो : अमर उजाला

चंबा चौगान में चल रही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। समारोह में उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह के दौरान विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में बेस्ट एथलीट का खिताब सिरमौर के नवनीश कुमार के नाम रहा। जबकि छात्रा वर्ग में हमीरपुर व सिरमौर की छात्राएं बेस्ट एथलीट चुनी गई। बेस्ट एक्टर का खिताब किन्नौर की प्रेरणा के नाम रहा।
विज्ञापन


समूहगान प्रतियोगिता में शिमला जिला ने पहला, सिरमौर ने दूसरा व कांगड़ा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वन एक्ट प्ले में हमीरपुर ने पहला, मंडी ने दूसरा व सोलन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य में शिमला ने पहला, सोलन ने दूसरा व कांगड़ा ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में सिरमौर ने पहला, सोलन ने दूसरा व शिमला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वॉकल म्यूजिक में मंडी ने पहला, हमीरपुर ने दूसरा व चंबा ने तीसरा स्थान पाया। ऊंची कूद प्रतियोगिता में सिरमौर की अंकिता ने पहला, सिरमौर की महक ने दूसरा व हमीरपुर की अंकिता व शिमला की कविता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबी कूद प्रतियोगिता में हमीरपुर की सिया ठाकुर ने पहला, सोलन की तनवी ने दूसरा, किन्नौर की आयुषि व कुल्लू की नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में हमीरपुर की अंकिता ने पहला, शिमला की शितिका ने दूसरा व शिमला की मुस्कान ने तीसरा स्थान पाया। शॉर्ट पुट में हमीरपुर की अंकिता ने पहला, सिरमौर की प्रीती ने दूसरा व सिरमौर की शीतल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रिले रेस में हमीरपुर ने पहला, सिरमौर ने दूसरा व मंडी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।


600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में हमीरपुर की ऋचा ने पहला, सिरमौर की रवीना ने दूसरा व सोलन की निधि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रियंका कुमारी ने पहला, मनीषा ने दूसरा व सुलेखा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में सिरमौर की नवनीश ने पहला, हमीरपुर की दिव्या ने दूसरा व कांगड़ा की रुचि ने तीसरा स्थान पाया। 100 मीटर दौड़ में सिरमौर की नवनीश ने पहला, शिमला की मीनाक्षी ने दूसरा व हमीरपुर की दिव्या ने तीसरा स्थान पाया। उपायुक्त ने अपने संबोधन में सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। इस मौके पर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बलजीत सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed