{"_id":"6377b741a50d9d385a6aa97a","slug":"speed-of-vehicles-will-stop-on-bharmour-pathankot-nh-chamba-news-sml42822249","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर-पठानकोट हाईवे पर तड़ोली में नहीं थमेगी वाहनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरमौर-पठानकोट हाईवे पर तड़ोली में नहीं थमेगी वाहनों की रफ्तार
विज्ञापन
चंबा। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर पड़ने वाले नालों पर अब वाहनों की रफ्तार नहीं थमेगी। राष्ट्रीय उच्च प्राधिकरण प्रबंधन की ओर से विस्तारीकरण एवं सुधारीकरण प्रोजेक्ट के तहत हाईवे पर सात जगह नाले के पानी की निकासी के लिए आरसीसी के वेंटेड कॉज-वे यानी सीमेंट की पुलियों का निर्माण किया जाएगा।
इसके हर तीन मीटर के हिस्से में पानी की निकासी के लिए व्यवस्था की जाएगी। ऐसी व्यवस्था होने से बरसात और मूसलाधार बारिश के दौरान नाले में जलप्रवाह के साथ बहकर आने वाली मिट्टी और पत्थर हाईवे बाधित होने का कारण नहीं बनेंगे। इसको लेकर तड़ोली में बाकायदा कार्य भी आरंभ करवा दिया गया है। प्रोजेक्ट के तहत हाईवे प्रबंधन की ओर से हाईवे के विस्तारीकरण, सुधारीकरण के अलावा आवश्यकतानुसार डंगे लगाने समेत साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे। कुल मिलाकर एनएच पर ये कार्य होने से वाहन चालकों और यात्रियों का सफर सुगम होगा।
नेशनल हाईवे प्रबंधन की ओर से प्रोजेक्ट के तहत बालू से लेकर कटोरी बंगला तक 50 करोड़ से हाईवे का सुधारीकरण और विस्तारीकरण का कार्य करवाया जाएगा। इसका बाकायदा प्रबंधन की ओर से टेंडर आवंटित कर दिया गया है। इसके तहत हाईवे पर सात जगह बालू, परेल, उदयपुर, चनेड़ स्थित ढाबे के पास, उदयपुर में वन विभाग की नर्सरी के पास और हाईवे के 92 किमी हिस्से में वेंटेड कॉज-वे निर्मित होंगे। हाईवे प्रबंधन ने इसके लिए मार्च तक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नालों में जलस्तर बढ़ने से अक्सर वाहनों की रफ्तार थम जाती है जिससे वाहन चालकों और प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ती रही हैं। इसका अब समाधान हो जाएगा।