{"_id":"60e0964e8ebc3e91071e2f81","slug":"solid-drainage-drains-will-be-made-in-the-wards-of-the-city-chamba-news-sml3757220175","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के वार्डों में बनेंगी पक्की निकासी नालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के वार्डों में बनेंगी पक्की निकासी नालियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। शहर में मूसलाधार बारिश के बाद हुए नुकसान के बाद अब नगर परिषद चंबा विभिन्न वार्डों में पक्की नालियों का निर्माण करेगी। इस संदर्भ में नगर परिषद ने कवायद शुरू कर दी है। नगर परिषद ने मुगला, हरदासपुरा, जुलाहकड़ी सहित अन्य वार्डों में नालों के समीप रह रहे लोगों को स्वयं अवैध कब्जे हटाने की हिदायत जारी कर दी है। अगर ये लोग स्वयं अवैध कब्जे नहीं हटाते हैं तो राजस्व विभाग से नालों की पैमाइश करवाई जाएगी और सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। नगर परिषद की ओर से इस तरह के आदेश जारी करने का मकसद शहर में बारिश के पानी की सही निकासी करवाना है।
जानकारी के मुताबिक नगर परिषद चंबा के वार्ड हरदासपुरा के तहत विभिन्न मोहल्लों में लोगों ने नालों के समीप मकानों का निर्माण कर रखा है लेकिन, पानी की निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में जब भी मूसलाधार बारिश होती है तो पानी खुद रास्ता बना रहा है। इससे लोगों के घरों को नुकसान पहुंच रहा है। पिछले करीब एक माह में दो बार इन वार्डों में बारिश से काफी नुकसान हो चुका है। अब शहर के जिन वार्डों में बारिश से नुकसान हुआ है वहां, पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण किया जाएगा। अवैध कब्जा होने पर नगर परिषद मकान मालिकों के कब्जे भी हटाएगी।
नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शहर में कुछ लोगों ने नालों में मकान बना रखे हैं और पानी की निकासी नालियों के लिए जगह तक नहीं छोड़ी है। ऐसे में भवन मालिकों को हिदायत दी गई है कि लोग स्वयं अपने अवैध कब्जे छोड़ दें अन्यथा राजस्व विभाग से पैमाइश करवाकर अवैध कब्जे हटाए जाएंगे।