{"_id":"695e987e1158f9e42e004046","slug":"soil-containing-pieces-of-plastic-bottles-and-toilet-sheets-is-being-used-in-the-chaugan-pawan-nayyar-chamba-news-c-88-1-ssml1006-171375-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौगान में लगाई जा रही प्लास्टिक, बोतलों और टॉयलेट शीट के टुकड़ों वाली मिट्टी: पवन नैयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौगान में लगाई जा रही प्लास्टिक, बोतलों और टॉयलेट शीट के टुकड़ों वाली मिट्टी: पवन नैयर
Wed, 07 Jan 2026 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
चंबा चौगान के मरम्मत कार्य पर भाजपा के पूर्व विधायक ने उठाए लापरवाही के सवाल। संवाद
चंबा। पूर्व विधायक पवन नैयर ने आरोप लगाया है कि ऐतिहासिक चौगान की मरम्मत के लिए प्लास्टिक, शराब की बोतलों और टॉयलेट शीट के टुकड़ों से भरी मिट्टी इस्तेमाल की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब वह कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे तो देखा कि मिट्टी गृह निर्माण से निकले मलबा की थी। इसे डंपिंग साइट में फेंकने के बजाय चौगान के मरम्मत कार्य में इस्तेमाल किया जा रहा है।
उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि इस प्रकार की लापरवाही चौगान की मरम्मत के साथ न की जाए। रात के अंधेरे में गृह निर्माण के मलबे काे चौगान में फेंका जा रहा है। बाद में इसी मिट्टी के बिल बनाकर ठेकेदार को पेमेंट की जाएगी। चौगान के निर्माण में साफ मिट्टी इस्तेमाल होनी चाहिए। एक मजदूर इस कचरे को छानने के लिए लगाया गया है।
उन्होंने कहा कि अब तक वह सदर विधायक, प्रशासन और सरकारी विभागों के कार्यों को अनदेखा कर रहे थे, लेकिन अब जो भी धांधली होगी, उसे उजागर किया जाएगा। सरकारी धन का दुुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा। चौगान जिले के लोगों की धड़कन माना जाता है। इसकी मरम्मत में इस प्रकार की लापरवाही किसी भी शरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।