{"_id":"61eeaa9294074167fd11f236","slug":"snowfall-stopped-tourists-forced-to-hide-in-rooms-chamba-news-sml397597850","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी ने रोकी पर्यटकों की राह, कमरों में दुबकने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी ने रोकी पर्यटकों की राह, कमरों में दुबकने को मजबूर
विज्ञापन
खज्जियार में भारी बर्फबारी के दौरान बर्फ से अटी गाड़ी से बर्फ को हटाता मालिक।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खज्जियार (चंबा)। बर्फ में अठखेलियां करने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से पर्यटन स्थल खज्जियार पहुंचे पर्यटक कमरों में ही दुबकने के लिए मजबूर हो गए। रविवार को हुई भारी बर्फबारी के बीच पर्यटक कमरों से बाहर नहीं निकल पाए।
हालांकि, इसके बारे में पुलिस प्रशासन को सूचना मिल गई है। इन पर्यटकों की वापसी सुरक्षित करवाने में पुलिस जुट गई है। खज्जियार मार्ग बहाल हो गया है जबकि, होटलों की ओर जाने वाले रास्तों में भी भारी भरकम बर्फ की चादर बिछी है। गौरतलब है कि खज्जियार के विभिन्न होटलों में दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, मुंबई, हरियाणा के करीब पचास पर्यटक फंसे हैं। रविवार को इन पर्यटकों ने वाया चंबा होकर वापसी करनी थी लेकिन बर्फबारी से ये पर्यटक कमरों में ही फंस गए।
पंकज गोयल, जितेंद्र बजाज, दीवान, काजल, गुरमीत कौर की मानें तो उन्होंने फ्लाइट और ट्रेन की एडवांस बुकिंग करवा रखी है जो मंगलवार को खत्म हो जाएगी। अगर वे मंगलवार तक पठानकोट नहीं पहुंचे तो उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा है। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन हरकत में आया गया है और पर्यटकों को सुरक्षित खज्जियार से बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
उम्मीद है कि सोमवार शाम तक पर्यटक खज्जियार से पठानकोट के लिए रवाना हो जाएंगे। गौरतलब है कि खज्जियार में बीते दिनों दो से तीन फीट बर्फबारी हुई है। इससे मार्ग ठप पड़ गया है। पुलिस चौकी खज्जियार प्रभारी मदन लाल ने बताया कि पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं।