{"_id":"3b515ca87bdd3912385e6928413c61cf","slug":"snowfall-in-pangi-no-link-with-world-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांगी घाटी को छोड़ जिले में मौसम साफ, लोगों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांगी घाटी को छोड़ जिले में मौसम साफ, लोगों को मिली राहत
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Mon, 14 Dec 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब चार दिन के बाद साफ हुए मौसम में सोमवार को स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। डलहौजी-खजियार के मध्य मार्ग को बहाल करने में भी लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी दिन भर डटे रहे। चंबा जिला में इस समय पांगी उपमंडल को छोड़कर अन्य सभी इलाकों में बर्फबारी से प्रभावित यातायात सामान्य हो गया है।
विज्ञापन
पांगी को जम्मू-कश्मीर से जोड़ने की कोशिश जारी है। स्थानीय प्रशासन ने आगामी दो दिनों में मौसम साफ रहने पर आवाजाही सामान्य होने की बात कही है।
उधर, जिला के अंदरूनी हिस्सों में लोक निर्माण विभाग व आईपीएच नुकसान का आकलन करने में जुट गए हैं। आईपीएच को ज्यादातर नुकसान पेयजल के मूल स्रोतों पर हुआ है। अधिक ऊंचाई पर होने की वजह से पेयजल स्रोतों को नुकसान पहुंचा है। जबकि भरमौर समेत अधिक ऊंचाई वाले सभी क्षेत्रों में पेयजल पाइपें जाम हो रही हैं। चंबा-भरमौर और चंबा-होली मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सीमित हो गई है। इस मार्ग पर सूरज निकलने से पूर्व और ढलने के बाद यात्री कम ही आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, उपायुक्त एम सुधा देवी का कहना है कि प्रशासन मौसम की वजह से हुए नुकसान का आकलन कर रहा है। जिसकी रिपोर्ट बनाकर जल्द ही शिमला भेजी जाएगी।