फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   snowfall in chamba

जिले की चोटियों पर बर्फबारी, लोगों की दुश्वारियां बढ़ीं

Sat, 27 Feb 2021 10:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
snowfall in chamba
चंबा। जिले में भरमौर-पांगी, तीसा और किहार की ऊंची चोटियों पर शनिवार को हल्का हिमपात हुआ। पर्यटन नगरी डलहौजी के लक्कड़मंडी और डैंनकुंड में ओलावृष्टि के साथ बर्फ के फाहे गिरे। वहीं, निचले क्षेत्रों में शुक्रवार देर रात से हो रही रुक-रुक कर बारिश ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। बर्फबारी और बारिश न होने से मायूस किसानों-बागवानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है।
विज्ञापन

जिला चंबा एक बार फिर बारिश के चलते प्रचंड शीतलहर की चपेट में आ गया। शनिवार को सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो गया। किसानों की मानें तो बारिश न होने से गेहूं की फसल प्रभावित होने की कगार पर पहुंच गई थी। ऐसे में शनिवार को हुई बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली। मूसलाधार बारिश के चलते पठानकोट हाईवे पर नालियों ओवरफ्लो हो गई हैं। वहीं, दूसरी तरफ भरमौर हाईवे पर करियां बाजार के समीप नालियां ब्लॉक होने से पानी दुकान में घुस गया। एसडीएम शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि बारिश से नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन

एनएच प्राधिकरण के सहायक अभियंता कनव बढ़ोत्रा का कहना है कि बारिश से कहीं भूस्खलन नहीं हुआ। कहा कि पूरा दिन हाईवे पर वाहनों की आवाजाही जारी रही। कहा कि बाथरी और करियां में नालियों से पानी ओवरफ्लो होने की सूचना मिली है। कहा कि इसके बारे में जल्द उचित प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed