फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   snowfall in bharmour hills

भरमौर की ऊपरी पहाड़ियों पर नए वर्ष का पहला हिमपात

Sun, 01 Jan 2017 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Sun, 01 Jan 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
snowfall in bharmour hills
भरमौर और होली की ऊपरी पहाड़ियों में एक से दो इंच तक ताजा हिमपात। - फोटो : अमर उजाला

 रविवार को चंबा के ऊपरी क्षेत्र जैसे भरमौर और होली की ऊपरी पहाड़ियों में एक से दो इंच तक ताजा हिमपात हुआ है।

विज्ञापन

 
यह नए वर्ष के पहले दिन का पहला और सर्दियों का दूसरा हिमपात है। इससे पहले 25 दिसंबर को भी हिमपात हो चुका है। रविवार दोपहर को आसमान में छाई काली घटाओं ने जोरदार गर्जना के साथ बरसना शुरू कर दिया। जिससे संपूर्ण क्षेत्र में ठंठ बढ़ गई है।

भरमौर की ऊपरी पहाड़ियों में मणिमहेश पर्वत, इंद्रहार, चौबिया, कुगति, तालंग, काली छौ पास सहित जिले भर के ऊंचाई वाले क्षेत्र जैसे दराटी जोत, साच पास व चैहणी पास में भी ताजा हिमपात दर्ज किया गया। नतीजतन बढ़ी हुई ठंड से बचने के लिए लोगों को गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। हालांकि जिले की पर्यटन नगरी डलहौजी और खजियार में रविवार शाम ढलने तक काली घटाएं छाई रही। लेकिन मौसम के मिजाज ऐसे बने रहे तो सोमवार सुबह तक यहां भी जाता हिमपात होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन


हालांकि इस छुटपुट बारिश का आम जनजीवन पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा। आगामी कुछ दिनों में संभावना जताई जा रही है। जिले के ऊपरी क्षेत्र भरमौर, होली, पांगी, तीसा और सलूणी सहित पर्यटन नगरी डलहौजी और खजियार में फिर से ताजा हिमपात हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed