{"_id":"5f521440fa024de7cfaaa993b467d722","slug":"snowfall-and-rain-in-chamba-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में लुढ़का पारा, दिन भर बारिश जारी रहने से जनजीवन अस्त व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में लुढ़का पारा, दिन भर बारिश जारी रहने से जनजीवन अस्त व्यस्त
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)।
Updated Thu, 11 Feb 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार वीरवार को चंबा जिले के निचले क्षेत्रों में बारिश तो ऊपरी क्षेत्रों में ताजा हिमपात दर्ज किया गया। जिसे चंबा में पारा एक बार फिर से लुढ़क गया है।
विज्ञापन
चंबा के ऊपरी क्षेत्र जैसे भरमौर होली की रिहायशी बस्तियों में न्याग्रां, घडोह बजोल, दियोल, कुलेठ, सुटकर, कुठेहड़, सांह, भराड़ी, कुंवारसी व लामू में छह इंच तक ताजा हिमपात हुआ। तो चुराह घाटी के बैरागढ़, सलोगा, लूइंडा, मक्कन, आयल, चांजू देहरा में भी चार से पांच इंच तक ताजी बर्फ गिरी। उधर, निचले क्षेत्रों में पूरा दिन रुक-रुक कर बारिश होने का क्रम जारी रहने से जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। चंबा मुख्यालय से भरमौर और चुराह की तरफ जाने वाली बसें भी निर्धारित समय से पूर्व ही रवाना हो गई। इन क्षेत्रों के ज्यादातर यात्री चंबा में ही रुक गए हैं।
विज्ञापन
मार्ग बाधित होने की संभावना को देखते हुए परिवहन निगम ने चालकों को बस को बर्फबारी प्रभावित जगह से पूर्व ही रोकने की सलाह दी है। वीरवार को हुई बारिश और बर्फबारी की वजह से शाम तक सड़क जाम होने से संबंधित कोई दिक्कत नहीं आई थी। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक दो दिनों तक मौसम के आसार ऐसे ही रहेंगे। जिससे ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी तो निचले क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
स्थानीय किसान और बागवान इस बारिश और बर्फबारी को फसल की दृष्टि से अमृत मान रहे हैं। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर का कहना है कि मौसम के मद्देनजर सभी कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है। फिलहाल कोई भी मार्ग बंद नहीं हुआ है लेकिन मार्ग बंद होने की स्थिति में उसे तुरंत खोलने की व्यवस्था भी कर दी जाएगी।