{"_id":"57d6e3c24f1c1b932cd47803","slug":"snake-bite-one-dead-three-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में चार लोगों को सांप ने डसा, एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में चार लोगों को सांप ने डसा, एक की मौत
अमर उजाला चंबा
Updated Mon, 12 Sep 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय अस्पताल में सर्पदंश के मरीजों में दिन प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। रविवार रात को सर्पदंश के शिकार तीन लोगों को चंबा अस्पताल में भर्ती किया गया। इनमें से एक की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई है। मृतका की पहचान किरपो देवी पत्नी लबथी राम निवासी गांव बंदला डाकघर कनेड के रूप में हुई है। जबकि अन्य सर्पदंश पीड़ित मरीजों की पहचान सुदेश पुत्र जय कुमार निवासी गांव कनियारका डाकघर चौंकरा, मुन्ना पुत्र राज कुमार निवासी गांव ककला डाकघर रजेरा के रूप में हुई है। इनका उपचार चंबा अस्पताल में चल रहा है। इनमें से मुन्ना को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा सोमवार सुबह के समय सर्पदंश से घायल एक औरत को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में भर्ती हुई है। महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। महिला की पहचान आशा देवी पत्नी धर्मू निवासी गांव गागला तहसील भरमौर के रूप में हुई है। सर्पदंश पीड़ित महिला रविवार को अपने परिवार के साथ लाके वाली माता मंदिर गई थी। जहां से लौटते समय महिला को सांप ने डस लिया। चिकित्सा अधीक्षक डा. जीवानंद चौहान ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल में दो दिन में सर्पदंश के मामले बढ़ गए हैं। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने इस मौसम में घास आदि काटते समय लोगों से एहतियात बरतने को कहा है।
विज्ञापन