फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sleep cut short, responsibilities fully met... racing through fatigue to ensure passenger safety.

Chamba News: नींद अधूरी, जिम्मेदारी पूरी... थकान में दौड़ रही यात्रियों की सुरक्षा

Sat, 27 Jun 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 27 Jun 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Sleep cut short, responsibilities fully met... racing through fatigue to ensure passenger safety.
खस्ताहाल रेस्टरूम में खटमलों के बीच चैन की नींद ले रहे एचआरटीसी चंबा डिपो के चालक
विज्ञापन

बोले- न गद्दों की हालत ठीक, न ही बिजली व्यवस्था, भीषण गर्मी में पंखों की भी सुविधा नहीं
रात भर सोने नहीं देते खटमल, कई चालक बसों में ही कुछ देर आराम पर निभा रहे ड्यूटी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिन हाथों में यात्रियों की सुरक्षा का जिम्मा है, वही हाथ रातभर नींद के लिए जूझते नजर आते हैं। एचआरटीसी चंबा डिपो के चालक हर सुबह स्टीयरिंग थामकर सैकड़ों लोगों को मंजिल तक पहुंचाते हैं।
उनकी रातें ऐसे रेस्ट रूम में गुजरती हैं जहां आराम नहीं, खटमलों की बेचैनी और बदहाल इंतजाम उनका इंतजार करते हैं। न गद्दों की स्थिति ठीक, न बिजली और पंखों की सुविधा। ऐसे में पूरी नींद के बिना लंबी दूरी के रूट पर निकलना अब इन चालकों की मजबूरी बन चुका है। यह सीधे सड़क पर यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा बड़ा सवाल खड़ा करता है।
विज्ञापन

डिपो के रेस्टरूम में गद्दे बदहाल स्थिति में हैं। खटमलों रातभर चैन की नींद लेने नहीं देते। थकान दूर होने के बजाय और बढ़ जाती है। भीषण गर्मी के बीच इस मौसम में हालात और भी बदतर हो चुके हैं। रेस्टरूम में न पर्याप्त बिजली है और न ही पंखे हैं। गर्मी के बीच चालक पूरी रात करवटें बदलते रहते हैं। कई बार मजबूरी में बस में कुछ देर आराम कर ड्यूटी निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक यूनियन के प्रधान हेम राज, कुलदीप कुमार, सोहम राम और राकेश कुमार ने कहा कि रात के समय पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम न होने से असुरक्षा का माहौल रहता है। कई बार अधिकारियों के समक्ष समस्याएं रखी गईं लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला, समाधान नहीं। वर्षों से वे रेस्टरूम में बेहतर बिस्तर, साफ-सफाई, बिजली, पंखे और सुरक्षा व्यवस्था की मांग उठा रहे हैं लेकिन स्थिति जस की तस है। चालक ही पूरी नींद और आराम से वंचित रहेगा तो सड़क पर यात्रियों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है। उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि मामला ध्यान में है। चालकों के रेस्टरूम की मरम्मत जल्द करवाई जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed