{"_id":"65aff4ef2cb2dd5bba0ff586","slug":"sir-there-is-no-bank-go-to-withdraw-money-60-km-away-day-passes-chamba-news-c-399-1-sml1003-96108-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: साहब ... बैंक नहीं है, पैसा निकालने जाते हैं 60 किमी दूर, बीत जाता है दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: साहब ... बैंक नहीं है, पैसा निकालने जाते हैं 60 किमी दूर, बीत जाता है दिन
Tue, 23 Jan 2024 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 23 Jan 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
चंबा के चुराह में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के दौरान समस्या बताते लोग।संवाद
चुराह (चंबा)। भंजराड़ू में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में खुशनगरी पंचायत में पेयजल समस्या का मुद्दा उठा। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले 15 साल से गर्मियों में उन्हें पेयजल संकट का सामना करना पड़ता है।
विभाग इस समस्या का समाधान नहीं कर रहा है। जावेद, रफीक, हरीश कुमार और प्रमोद कुमार आदि ग्रामीणों ने बताया कि गर्मियों के मौसम में पानी के लिए तरसना पड़ता है। विभाग नई पेयजल लाइन बिछाने के लिए प्रयास नहीं कर रहा है।
कल्हेल, चरोड़ी, भावला, घरोड़ी, करेरी, चोली और दयोला के ग्रामीणों में राकेश कुमार, अमित कुमार, सुरेंद्र कुमार और रोशन लाल ने कहा कि साहब ... मनरेगा के जॉब कार्ड धारक हैं। इलाके में बैंक शाखा न होने से पैसा निकालने के लिए साठ किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। पैसा निकालने के लिए एक दिन लग जाता है।
विज्ञापन
मंगलवार को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की। कार्यक्रम में चुराह की सब्जी मंडी का लोकार्पण करने, हरतवास पंचायत के गांव कैहला के लिए सड़क निर्माण न होने से ग्रामीणों को मीलों का पैदल सफर तय करना पड़ता है। ग्रामीणों ने उक्त सड़क का निर्माण करवाने की मांग विस अध्यक्ष के समक्ष उठाई। इसके अलावा ग्रामीणों ने सनवाल से हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा शुरू करवाने की मांग भी रखी।
--
विस अध्यक्ष के समक्ष रखीं 127 मांगें, 54 शिकायतें
कार्यक्रम में लोगों ने 127 मांगें और 54 शिकायतें विस अध्यक्ष के सामने रखीं। राजस्व विभाग ने मौके पर 18 भूमि के इंतकाल दर्ज किए। 41 प्रमाण पत्र जारी करने के साथ 6 शपथपत्र भी बनाए गए। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इसमें 41 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। विभिन्न प्रकार के निशुल्क टेस्ट और दवाइयों का वितरण किया गया। 14 लोगों को अपंगता प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। आयुष विभाग ने 74 लोगों की स्वास्थ्य जांच करने के साथ दवाइयां भी वितरित की गईं। पांच लोगों के आधार कार्ड बनाए गए। 75 लोगों के आधार कार्ड को अपडेट किया गया और 3 नए पेनकार्ड बनाए गए।
--
88 मेधावी विद्यार्थियों को बांटे टैब
विधानसभा अध्यक्ष ने श्रीनिवास रामानुजन डिजिटल योजना के तहत 88 मेधावी विद्यार्थियों को टैब भी वितरित किए। कार्यक्रम में लोगों की जागरूकता के लिए विभिन्न विभागीय योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी के स्टॉल लगाए गए। प्रदर्शनियों के माध्यम से लोगो ने विभिन्न विभागों के विकासात्मक और जन कल्याण से जुड़ीं योजनाओं की जानकारी हासिल की। निर्वाचन विभाग की ओर से इस दौरान ईवीएस के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
--
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज, पूर्व हज कमेटी चेयरमैन एवं वर्तमान कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव दिलदार अली बट्ट, कांग्रेस प्रत्याशी यशवंत सिंह खन्ना समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।