फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Shri Ram killed Ravana, gods showered flowers

Chamba News: श्रीराम ने किया रावण का वध, देवताओं ने की पुष्पवर्षा

Fri, 11 Oct 2024 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 11 Oct 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram killed Ravana, gods showered flowers
संगेड़ में आयोजित रामलीला मंचन के बाद आर्शीवाद देते कलाकार।
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में चल रहे रामलीला मंचन के दौरान भगवान राम ने रावण का वध कर दिया। इससे देवताओं ने भगवान राम पर फूलों की बारिश की।
विज्ञापन

रामनवमी के मौके पर रामलीला मंचन की शुरुआत श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान की आरती से हुई। इसके बाद श्रीराम कहानी का पाठ किया गया। लक्ष्मण की ओर से मेघनाद के वध का पहला दृश्य दिखाया गया। मेघनाद के वध के बाद रावण चिंतित पड़ जाता है तो युद्ध के लिए कुंभकर्ण को जगाया जाता है। कुंभकर्ण का श्रीराम ने वध किया। इसके बाद रावण और भगवान श्री राम के बीच युद्ध हुआ। भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर बुराई का अंत किया। इसके बाद माता सीता की अग्नि परीक्षा हुई। लंका पर विजय पाने के बाद भगवान श्रीराम, सीता और लक्ष्मण अयोध्या वापिस पहुंचे। यहां उनका घी के दीयों के साथ स्वागत किया गया। अयोध्या नगरी दीयों की रोशन से चकाचौंध रही। यह जानकारी प्रेस सचिव बोध राज जमदाग्नि ने दी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed