{"_id":"65452ab3dae780fe6304bf74","slug":"show-cause-notices-will-be-issued-to-school-heads-chamba-news-c-88-1-cmb1003-11291-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: स्कूलों मुखियाओं को जारी होंगे कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: स्कूलों मुखियाओं को जारी होंगे कारण बताओ नोटिस
Fri, 03 Nov 2023 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 03 Nov 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से भाग लेकर न्यू बस स्टैंड अकेली पहुंचीं छात्राओं के मामले को लेकर शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने चार स्कूलों के मुखियाओं को कारण बताओ नोटिस भेजने का निर्णय लिया है।
नोटिस जारी कर विभाग स्कूली छात्राओं को न्यू बस स्टैंड में अकेला छोड़ने के कारण जानेगा। अगर शिक्षकों की ओर से जवाब संतुष्टि भरा नहीं किया जाता है तो इस मामले को निदेशालय भेजा जाएगा। आगामी कार्रवाई निदेशालय की ओर से की जाएगी।
जानकारी के अनुसार रैत में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूली छात्राओं के साथ एक महिला शिक्षक सहित चार अध्यापक गए थे। प्रतियोगिता के समापन के बाद जब छात्राएं न्यू बस स्टैं चंबा पहुंचीं तो उनके साथ कोई भी अध्यापक नहीं था। ऐसे में यह मामला काफी गंभीर बन गया। हालांकि, शिक्षा ने बच्चों के साथ चार अध्यापकों की ड्यूटी लगाई थी। एक भी शिक्षक ने न्यू बस स्टैंड चंबा तक छात्राओं को नहीं पहुंचाया। यह मामला शिक्षा विभाग के अफसरों के ध्यान में लाया गया है। इसके बाद उपनिदेशक ने इस मामले में सहायक उच्च शारीरिक शिक्षा अधिकारी से ड्यूटी में लगे शिक्षकों की सूची स्कूल सहित तलब की। इसमें चार स्कूलों के नाम सामने आए थे। इनमें ककीरा, भद्रोह, तला और माेरठू स्कूल शामिल हैं। शिक्षा विभाग की ओर से अब इन स्कूलों के मुखियाओं को कारण बताओ नोटिस दिए जाएंगे। शिक्षकों को छात्राओं को अकेला छोड़ने का जवाब सात दिन के भीतर देना होग। उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि स्कूलों की सूची के आधार पर मुखियाओं को नोटिस जारी किए जाएंगे और बच्चों को अकेला छोड़ने का कारण पूछा जाएगा।
विज्ञापन
--