फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Show cause notice to 10 dhaba owners on use of domestic gas cylinder

Chamba News: घरेलू गैस सिलिंडर के इस्तेमाल पर 10 ढाबा मालिकों को कारण बताओ नोटिस

Sun, 24 Dec 2023 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Show cause notice to 10 dhaba owners on use of domestic gas cylinder
चंबा। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग चंबा की ओर से शहर के 10 ढाबा मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए है। ढाबों में घरेलू गैस सिलिंडरों का प्रयोग करने पर यह कार्रवाई संबंधित विभाग की ओर से की गई है। विभाग ने इसके लिए सात दिन का समय निर्धारित किया है। दुकानदारों को तय समयावधि के भीतर अपना जवाब रखना होगा। इस मामले में अपना जवाब न देने वाले ढाबा मालिकों पर विभाग की ओर से एकतरफा कार्रवाई की जाएगी। संबंधित विभाग की ओर से इस तरह की कार्रवाई करने का मकसद ढाबों में कमर्शियल के बजाय घरेलू गैस सिलिंडरों का प्रयोग के कारणों की तफ्तीश करना है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इसी माह जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग चंबा की ओर से औचक निरीक्षण किया गया था। औचक निरीक्षण के दौरान विभागीय टीमों ने शहर के ढाबों, होटलों और रेस्तरां में दबिश दी थी और करीब 12 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए थे। साथ ही दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे घरेलू के बजाय कामर्शियल सिलिंडरों का प्रयोग अपनी दुकानों में करें। ढाबों में घरेलू सिलिंडरों का प्रयोग करना नियमों के खिलाफ है। विभाग द्वारा समय-समय पर दुकानदारों को इस बारे में निर्देश दिए जाते है। मगर लोग कामर्शियल सिलिंडरों के बजाय घरेलू गैस सिलिंडरों का प्रयोग कर रहे हैं। विभाग की ओर से जब्त किए गए सिलिंडरों को लौटाने के लिए अब संबंधित ढाबा मालिकों से जहां जवाब लिया जाएगा तो वहीं दूसरी तरफ जुर्माना भी किया जाएगा। ताकि ढाबा मालिक दोबारा ऐसा न करें।
विज्ञापन


10 ढाबा मालिकों को नोटिस जारी किए गए है और जवाब मांगा गया है। जवाब न देने की सूरत में संबंधित ढाबा मालिक के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा विभाग जुर्माना भी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुषोत्तम सिंह चौहान, कार्यवाहक नियंत्रक, जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed