{"_id":"64a308ca1fa6fdaf9b075f16","slug":"shortage-of-doctors-is-affecting-the-health-of-patients-chamba-news-c-88-1-ssml1004-2439-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चिकित्सकों की कमी मरीजों की सेहत पर पड़ रही भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चिकित्सकों की कमी मरीजों की सेहत पर पड़ रही भारी
Mon, 03 Jul 2023 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। दिन: सोमवार। समय: सुबह 10:30 बजे। स्थान: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी। अस्पताल परिसर में क्षेत्र के लोग उपचार करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। पर्ची काउंटर पर कतार में खड़े लोग क्रमवार अपनी पर्चियां बनवाकर चिकित्सक के कक्ष के बाहर लगी कतार में शामिल हो रहे हैं। चिकित्सक कक्ष में तैनात चिकित्सक एक-एक कर मरीजों का चेकअप करने के बाद उन्हें जरूरी परामर्श देकर दवाइयां लिखकर भेज रहा है। अस्पताल में महज दो ही महिला और पुरुष चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं जबकि तीन सालों से अस्पताल में स्वीकृत चार पदों में से महज दो ही पद भरे हुए हैं। ऐसे में इन चिकित्सकों को ही मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करनी पड़ रही है।
बरसात के मौसम में जलजनित रोगों जैसे बुखार, खांसी, जुकाम, समेत अन्य कई बीमारियों से पीड़ित मरीज सामुदायिक अस्पताल में पहुंच रहे हैं। दोपहर 12:00 बजे कतार में खड़ीं महिलाएं और बुजुर्ग थकहार कर बेंच पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करने लगते हैं। वहीं एक बुजुर्ग महिला मरीज लाठी के सहारे अस्पताल परिसर में पहुंचती है। उसके साथ दूसरी महिला बुजुर्ग को बेंच पर बैठाकर पर्ची काउंटर से पर्ची बनवाती है। कुल मिलाकर स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों का अभाव मरीजों की मर्ज को बढ़ा रहा है। नरेश कुमार, कपिल कुमार, संजीव कुमार, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार आदि का कहना है कि बाथरी स्वास्थ्य केंद्र पर 24 पंचायतों की करीब 25 हजार की आबादी स्वास्थ्य लाभ के लिए निर्भर है। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के गांवों का केंद्रबिंदु है। इतना ही नहीं, यहां हाईवे पर चोटिल होने वाले मरीजों को भी यहीं पर लाया जाता है लेकिन सर्जन के अभाव में यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद यहां से मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। चंबा दौरे पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने बाथरी स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया था। इस दौरान स्थानीय लोगों ने चिकित्सक की तैनाती की मांग उठाई थी। इसके तहत चिकित्सक के जल्द तैनाती के बारे में आश्वासन तो मिला लेकिन अभी तक चिकित्सक की तैनाती नहीं हो पाई है।
बीएमओ समोट डॉ. श्याम लाल ने बताया कि विभागीय उच्चाधिकारियों को रिक्त पदों के बारे में अवगत करवाया गया है। प्रदेश सरकार के आदेशानुसार ही रिक्त पदों को भरा जा सकता है।