{"_id":"68e951387da36518f90f3978","slug":"shopkeepers-goods-seized-for-using-plastic-fined-rs-4000-chamba-news-c-88-1-ssml1004-163337-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: प्लास्टिक इस्तेमाल पर दुकानदारों का सामान जब्त, वसूला चार हजार रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: प्लास्टिक इस्तेमाल पर दुकानदारों का सामान जब्त, वसूला चार हजार रुपये जुर्माना
Sat, 11 Oct 2025 06:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 11 Oct 2025 06:58 AM IST
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय प्रयोगशाला दाड़ी धर्मशाला के कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. अजय वर्मा ने बनीखेत और चुवाड़ी में दुकानों का औचक निरीक्षण कर प्रतिबंधित एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दुकानदारों का सामान जब्त कर चार हजार रुपये जुर्माना वसूला।
साथ ही दुकानदारों को भविष्य में प्रतिबंधित एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग न करने की चेतावनी दी। विभागीय टीम के औचक निरीक्षण के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।
हिमाचल प्रदेश में गैर-जैव निम्नीकरणीय कचरा (नियंत्रण) अधिनियम 1995 के तहत एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। नियमानुसार एकल उपयोग का इस्तेमाल करने दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई का भी प्रावधान किया गया है। जिसके तहत बीते दिन बनीखेत और चुवाड़ी में टीम ने निरीक्षण कर एकल उपयोग प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों से प्लास्टिक जब्त कर उन्हें जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
दुकानदारों को भविष्य में प्रतिबंधित एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग न करने की चेतावनी दी गई। क्षेत्रीय प्रयोगशाला पीसीबी दाड़ी धर्मशाला के प्रधान वैज्ञानिक अधिकारी संजीव शर्मा ने बताया कि भविष्य में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।