{"_id":"739302462f7357ca7ea62368b18709a7","slug":"shopkeeper-beaten-at-chamba-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में घुसकर दुकानदार की धुनाई, धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में घुसकर दुकानदार की धुनाई, धमकाया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 08 Aug 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने सदर थाना के तहत कसाकड़ा में एक व्यक्ति की दुकान में घुसकर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को पीड़ित ने घटना के संबंध में रात को ही सूचना दे दी थी जिसके बाद शनिवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
पीड़ित जर्म सिंह पुत्र बैंसू राम निवासी मोहल्ला ओबड़ी ने पुलिस को बताया कि रात को जब वह अपनी दुकान में मौजूद था तो कुलदीप उसकी दुकान में आया और उसके साथ बहसबाजी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद वह मारपीट पर उतारू हो गया और उसे जान से मारने की धमकियां देने लगा।
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 451, 323, 504 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डीके चौधरी ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने पुलिस में शिकायत करवाई थी जिसके आधार पर जांच की गई है। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की पूरी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन