{"_id":"608c09718ebc3ed98a425142","slug":"shopkeepares-not-follwing-covid-rules-chamba-news-sml368962599","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलरों को नहीं कोरोना का भय, खूब जुट रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वेलरों को नहीं कोरोना का भय, खूब जुट रही भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जहां सरकार और जिला प्रशासन बाजारों में कड़ी बंदिशें लगा रहे हैं वहीं चंबा शहर के ज्वेलर कोरोना को लेकर जरा भी गंभीर नहीं हैं। ज्वेलर पैसे कमाने के चक्कर में इतने मशगूल हो चुके हैं कि अपनी दुकानों में ग्राहकों की भीड़ जमाकर आभूषण बेच रहे हैं। दुकानों में दो गज की दूरी तो बाद की बात है, दो इंच की दूरी की भी पालना नहीं की जा रही है। ऐसा लगता है कि इन कारोबारियों को कोरोना का कोई भय नहीं है।
प्रशासन की ओर से बाजार में भीड़ को रोकने के लिए नियुक्त अध्यापकों की सर्विलांस टीमें भी इसकी रिपोर्ट प्रशासन को नहीं दे रही हैं। इससे प्रशासन भी ज्वेलरों की दुकानों में जमा होने वाली भीड़ से अनभिज्ञ है। इन ज्वेलरों को देख अन्य दुकानदार भी दुकान में भीड़ जमा कर रहे हैं। ऐसे ही चलता रहा तो आने वाले दिनों में कोरोना संक्रमण थमने की बजाय और बढ़ सकता है।
जिला प्रशासन को समय रहते ऐसे दुकानदारों पर शिकंजा कसना होगा अन्यथा आने वाले समय में हालात बेकाबू हो जाएंगे। हालांकि, बाजार में कुछ दुकानदार सोशल डिस्टेंसिंग की पालना कर रहे हैं। लेकिन ज्वेलर सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करवाना तो दूर खुद भी बिना मास्क सामान बेचते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
एसडीएम शिवम प्रताप सिंह ने कहा कि वैश्विक महामारी में लोग कोविड नियमों का पालन कर इसमें अपना सहयोग दे सकते हैं। बावजूद इसके यदि शहर में इस प्रकार से लोग नियमों का पालन नहीं कर सकते हैं तो उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।