{"_id":"6986205443f7a65d3207fd0e","slug":"shivam-xi-beat-hgnl-by-two-wickets-chamba-news-c-88-1-cmb1003-174015-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: शिवम इलेवन ने एचजीएनएल की टीम को दो विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: शिवम इलेवन ने एचजीएनएल की टीम को दो विकेट से हराया
Fri, 06 Feb 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 06 Feb 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही विंटर क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को एचजीएनएल बनाम शिवम इलेवन के बीच मैच खेला गया। इस मैच में शिवम इलेवन की टीम ने एचजीएनएल की टीम को दो विकेट से शिकस्त दी।
स्कोरर दर्शन सिंह ने बताया कि इस मैच में एचजीएनएल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित ओवर में 128 रन बनाए। इसमें सानू ने 67 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जबकि मोहित ने 20 रन का योगदान दिया। शिवम इलेवन की ओर से विजय ने तीन विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवम इलेवन की टीम ने आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें वीत ने 51 और वैद्य ने 33 रनों की पारी खेली। एचजीएनएल की ओर से अक्षु ने तीन विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ शिवम इलेवन की टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।