{"_id":"692f2601f1037c9a6b069034","slug":"sherpur-chakra-road-will-be-improved-with-the-cost-of-rs-7-crore-chamba-news-c-88-1-cmb1003-168121-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सात करोड़ से चकाचक होगी शेरपुर-चकरा सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सात करोड़ से चकाचक होगी शेरपुर-चकरा सड़क
Tue, 02 Dec 2025 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। शेरपुर-चकरा सड़क की हालत सुधारने के लिए सात करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी। इससे मार्ग पर वाहन चालकों की आवाजाही सुगम होगी। क्षेत्र की 1200 की आबादी को इसका लाभ मिलेगा।
आठ किलोमीटर दूरी वाला यह मार्ग काफी समय से पक्का होने की राह ताक रहा था। अब सरकार ने इस मार्ग की सुध ले ली है। इस मार्ग पर टारिंग का काम शुरू हो चुका है।
जानकारी के अनुसार नाबार्ड के तहत इस मार्ग पर टारिंग की जाएगी। इससे ग्राम पंचायत टपर के 12 गांवों को लाभ मिलेगा। ग्रामीण राकेश कुमार, अमित कुामर, सुनील कुमार, सुरेंद्र सिंह, देवी चंद, अक्षय कुमार और राज कुमार ने बताया कि हाल ही में इस मार्ग पर टारिंग करने के कार्य का शुभारंभ किया है। इससे ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्हें खस्ताहाल मार्ग से नहीं गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन
इस मार्ग का सुधारीकरण किया जाएगा। कार्य के दौरान नियमित निगरानी भी की जाएगी, ताकि कोई लापरवाही सामने न आए। सुनील धवन, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग चंबा