{"_id":"6380f492628ea708ce5d8247","slug":"sfi-s-performance-in-chamba-college-chamba-news-sml4289426128","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा कॉलेज में एसएफआई का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा कॉलेज में एसएफआई का प्रदर्शन
विज्ञापन
चंबा। यूजी के प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम में 80 फीसदी छात्रों को निराश होना पड़ा है। प्रदेश विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से निकाले गए परीक्षा परिणाम के कारण प्रदेश के कॉलेजों के विद्यार्थियों का गुस्सा फूट पड़ा है।
शुक्रवार को एसएफआई इकाई चंबा के पदाधिकारियों ने कॉलेज परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने प्रधानाचार्य डॉ. शिवदयाल शर्मा के माध्यम से विवि के कुलपति को ज्ञापन भेजा। धरना प्रदर्शन का संचालन करते हुए परिसर अध्यक्ष हिमांशु नेगी ने कहा कि दो दिन में प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से यूजी के प्रथम वर्ष का परिणाम घोषित किया गया जिससे विद्यार्थी वर्ग मानसिक तनाव से गुजर रहा है।
इकाई सचिव ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से घोषित किए गए परीक्षा परिणाम की जांच होनी चाहिए और विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं अब दोबारा चेक की जाएं। कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस तरह के परिणाम का खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। इसका कारण हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में ईआरपी सिस्टम है जो रूसा की देन है।
विज्ञापन
कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में सिस्टम लाया गया था लेकिन भाजपा इसको बदलने के मुद्दे पर 2017 में सत्ता में काबिज हुई थी लेकिन भाजपा ने भी इसमें सेमेस्टर प्रणाली को हटाने के अलावा कुछ भी नहीं किया। कहा कि एसएफआई वर्ष 2013 से इस सिस्टम को रद्द करने की मांग कर रही है। कहा कि अगर परिणाम को जल्द दुरुस्त नहीं किया गया तो आने वाले समय में एसएफआई विद्यार्थियों को लामबंद करते हुए पूरे प्रदेश में एक बड़ा आंदोलन करेगी।