{"_id":"66df2d1f9f98a53b5500c54d","slug":"sensation-after-mutilated-dead-body-was-found-in-ghataur-forest-chamba-news-c-88-1-ssml1004-132727-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: घटौर के जंगल में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: घटौर के जंगल में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी
Mon, 09 Sep 2024 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 09 Sep 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
चंबा। भरमौर उपमंडल के घटोर गांव के साथ लगते भगोड़ा जंगल में क्षत-विक्षत हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। इसकी पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि, यह शव किसी अधेड़ व्यक्ति का बताया जा रहा है।
जंगल में घास और लकड़ियां लाने गए ग्रामीणों ने शव को देखा। उन्होंने तुरंत भरमौर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे ले लिया। ग्रामीणों की मदद से शव को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। ऐसे में पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस टीम अपने स्तर पर भी मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भगोड़ा जंगल में क्षत-विक्षत हालत में एक शव मिला है। शव की हालत से उसकी पहचान कर पाना काफी मुश्किल है। हालांकि, पुलिस टीम ने मौके से मृतक का कुछ सामान भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन लोगों ने पहले एक साधु को जंगल की ओर जाते देखा था। इसके बाद वह जंगल से वापस नहीं लौटा था। ऐसे में सवाल उठाए जा रहे हैं कि कहीं यह शव उसी साधु का तो नहीं है।
विज्ञापन
अब शव की पहचान होने के बाद ही उसके परिजनों का पता लगाया जा सकता है। पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज चंबा के शव गृह में शिनाख्त के लिए रखा है। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने भगोड़ा जंगल में शव मिलने की पुष्टि की है।