फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Seeds did not reach, how will farmers sow corn?

Chamba News: नहीं पहुंचा बीज, मक्की की बिजाई कैसे करेंगे किसान

Wed, 15 May 2024 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 15 May 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Seeds did not reach, how will farmers sow corn?
चंबा। जिला चंबा में गेहूं की कटाई के बाद मक्की की बिजाई का सीजन शुरू हो गया है, लेकिन विभाग के पास अभी मक्की का बीज नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

27 अप्रैल को कृषि विभाग चंबा ने 1800 क्विंटल मक्की की मांग भेजी है। पिछले वर्ष लगभग 2200 क्विंटल मांग भेजी गई थी। इस बार पहले की अपेक्षा से कम मांग भेजने के बाद भी कंपनी चंबा बीज नहीं पहुंचा पाई है। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। इन्हें पुराने बीज से ही बिजाई करनी पड़ रही है तो कई किसान दुकानों से महंगे दाम पर मक्की का बीज खरीदने पर विवश हैं। हैरानी की बात है कि कंपनी ने पहले बुधवार तो अब शनिवार तक मक्की का बीज चंबा पहुंचाने का विभाग को तर्क दिया है।
किसानों में भान सिंह, महेश कुमार, मान सिंह, रोशन लाल, अशोक कुमार, मनसा राम और रतन ने कहा कि ऊपरी इलाकों में मक्की की बिजाई युद्धस्तर पर चल रही है। कहा कि बीज लाने जब वे कृषि उपकेंद्र पहुंचे तो उन्हें बीज न आने का हवाला देकर वापस भेज दिया गया। इसके बाद कुछ किसानों को पुराने बीज तो कुछ किसानों को दुकानों से बीज खरीदकर बिजाई करनी पड़ रही है तो कई इलाकों में किसान बीज आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला चंबा में 40 हजार हेक्टेयर भूमि पर खेती होती है। इसमें 22 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की खेती होती है। ऐसे में जिले में गेहूं की कटाई का कार्य किसान समाप्त कर चुके हैं। अब कुछ इलाकों में बिजाई शुरू हो चुकी है तो कई किसान बीज के इंतजार में बैठे हैं। 15 मई के बाद मक्की की बिजाई का सही सीजन होता है। इस दौरान खेतों में नमी भी अच्छी है, लेकिन बीज न आने से किसानों की दिक्कतें बढ़ रही हैं। हालांकि, विभाग यह दावा कर रहा है कि अगर शनिवार को मक्की का बीज पहुंच जाएगा तो विभाग रविवार को ही बीज वितरण करने में जुट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने कहा कि कंपनी ने शनिवार को मक्की का बीज पहुंचाने का तर्क दिया है। कहा कि जैसे ही बीज पहुंचेगा तुरंत ब्लॉक स्तर तक भेज दिया जाएगा, जिससे किसानों को जल्दी बीज उपलब्ध हो सके।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed